The Lallantop

इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ को सस्पेंड करने का फैसला क्यों लिया?

इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (EFI) को सस्पेंड करने की वजह भी बताई. FEI ने कहा कि फरवरी में दिल्ली हाई कोर्ट ने EFI की कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था. इसके बाद नए चुनाव नहीं कराए गए.

Advertisement
post-main-image
FEI ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड करने का डिसीजन लिया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन (FEI) ने 1 दिसंबर 2026 से भारतीय घुड़सवारी महासंघ (EFI) को सस्पेंड करने का फैसला लिया है, जिसके तहत EFI के सदस्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2026 में EFI की कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था और तब से नई चुनाव प्रक्रिया नहीं हुई है, जिससे संगठन में नेतृत्व और प्रशासनिक संकट उत्पन्न हुआ है।
  • FEI ने EFI से 31 जनवरी 2027 तक चुनाव कराने की उम्मीद जताई है और चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद सस्पेंशन को लेकर पुनर्विचार किया जाएगा।

इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन (FEI) ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (EFI) यानी भारतीय घुड़सवारी महासंघ को एक दिसंबर से सस्पेंड करने का फैसला लिया है. FEI के इस फैसले के बाद, निलंबन की अवधि में भारतीय घुड़सवार, अधिकारी, कोच और घोड़े किसी इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. 

Advertisement

15 अक्टूबर को इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ने एक पत्र लिखा. जिसमें उसने EFI की एडहॉक कमेटी के मेंबर लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) संदीप दीवान और वकील विदुष्पत सिंघानिया को यह जानकारी दी. FEI ने क्लियर किया कि उसके बोर्ड ने 13 अक्टूबर को ऑनलाइन मीटिंग में EFI को सस्पेंड करने का फैसला लिया था. 

एक न्यूज एजेंसी के पास मौजूद FEI के लेटर में कहा गया, 

Advertisement

13 अक्टूबर 2026 को हुई FEI बोर्ड की ऑनलाइन मीटिंग के बाद, यह जानकारी दी जाती है कि बोर्ड ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड करने का डिसीजन लिया है. यह निलंबन 1 दिसंबर 2026 से लागू होगा. 

इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड करने की वजह

इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (EFI) को सस्पेंड करने की वजह भी बताई. FEI ने कहा कि फरवरी में दिल्ली हाई कोर्ट ने EFI की कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था. इसके बाद नए चुनाव नहीं कराए गए. इससे संस्था में लंबे समय से गवर्नेंस का संकट बना हुआ है. FEI ने लेटर में आगे कहा, 

सितंबर 2023 में EFI की निर्वाचित एक्जीक्यूटिव कमेटी का कार्यकाल खत्म हो गया था. इसके बाद फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस कमेटी को भंग कर दिया. अब तक नई एक्जीक्यूटिव कमेटी के चुनने के लिए इलेक्शन नहीं हुए हैं. इस वजह से संस्था में लंबे समय से प्रशासनिक संकट और नेतृत्व से जुड़ी अनियमितता बनी हुई है. अब इस स्थिति को आगे जारी नहीं रखा जा सकता. 

Advertisement

इस बीच इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ने 27 सितंबर को EFI की एडहॉक कमेटी की तरफ से दिए क्लेरिफिकेशन को स्वीकार किया. उसने 27 मार्च को भारतीय ओलंपिक संघ की तरफ से गठित समिति के बाद काम की तारीफ की. इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी ने कहा कि उसे EFI की एक्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव 31 जनवरी 2027 तक होने की उम्मीद है. इस दौरान FEI ने क्लियर किया कि इलेक्शन होने और उनके रिजल्ट की समीक्षा के बाद ही EFI के सस्पेंशन के फैसले पर विचार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

EFI पर कई तरह की पाबंदी

सस्पेंशन के दौरान कई पाबंदी लागू रहेंगी. यह पाबंदी सिर्फ इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया तक सीमित नहीं हैं. लेटर में कहा गया है कि FEI रूल के आर्टिकल 8.4 के अनुसार निलंबन की अवधि में इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया FEI की किसी भी संस्था के सेशन या मीटिंग में शामिल नहीं हो सकता. EFI इसमें अपना प्रतिनिधि भी नहीं भेज सकता. इसके अलावा एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल लेवल के किसी भी कॉम्पिटिशन का आयोजन भी नहीं कर सकेगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement