क्रिकेट में कमबैक की कई कहानियां हैं. किसी ने चोट से वापसी की तो किसी ने खराब फॉर्म से. लेकिन ईशान किशन की कहानी अलग है. 18 महीने पहले इस खिलाड़ी को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया था. लेकिन आज यह खिलाड़ी टी20 में दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज बन गया है. उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे करके यह मुकाम हासिल किया है.
ईशान किशन बने नंबर वन बैटर, 18 महीने पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर थे
ईशान किशन के लिए यह उनकी फैरीटेल कमबैक का अहम पड़ाव है. 18 साल पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. तब अनुशासन को इसका कारण बताया गया था. लेकिन ईशान किशन ने वापसी की और वर्ल्ड नंबर वन बन गए.


अभिषेक (869) लगभग 12 महीने तक रैंकिंग में टॉप पर रहे. किशन और अभिषेक से पहले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
टीम से बाहर हो गए थे ईशान किशनईशान किशन के लिए यह उनकी फेयरी टेल कमबैक का अहम पड़ाव है. 18 साल पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. तब अनुशासन को इसका कारण बताया गया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि ईशान मेंटल ब्रेक के बहाने दुबई में पार्टी कर रहे थे. टीम के साथ-साथ ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया. ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की. झारखंड के लिए खेलते हुए उन्होंने कमाल किया. 2025 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनकी वापसी हो गई.
लेकिन ईशान का इरादा टीम इंडिया में वापसी का था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान ने बतौर कप्तान शानदार खेल दिखाया. ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में 57.44 के औसत और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 517 रन बनाए. उनकी टीम फाइनल में पहुंची. फाइनल में ईशान किशन ने शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिला दी.
यह भी पढ़ें- गरीबी-नस्लवाद झेला, कोलंबिया से मेक्सिको आए, जूलियन क्विनोनेस देश के हीरो कैसे बने?
ईशान किशन की शानदार पारियांIPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ईशान ने कई शानदार पारियां खेलीं. सेलेक्टर्स के लिए उन्हें बाहर रखना आसान नहीं था. इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया. ईशान ने यहां चार मैच में 53 के औसत से 215 रन बनाए. उनके इस प्रदर्शन ने टी20 वर्ल्ड कप में भी प्लेइंग XI में जगह पक्की कर दी.
टी20 वर्ल्ड कप में भी ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की. भारत को खिताब दिलाने में उनका अहम रोल रहा था. बीते छह महीनों में लगातार अच्छे प्रदर्शन का उन्हें आखिरकार ईनाम मिला. वह अब टी20 फॉर्मेट में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बन गए हैं.
गेंदबाजों में भारत के वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह एक-एक स्थान के नुकसान से तीसरे और छठे स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं. पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ट्रेविस हेड शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल?

















