The Lallantop

ट्रेन से गांव जा रहे युवक को GRP सब-इंस्पेक्टर ने बाल खींचकर क्यों मारा? पुलिस ने क्या कहा?

Surat के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्री को मारने वाले GRP Sub Inspector का ट्रांसफर कर दिया गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई.

Advertisement
post-main-image
सूरत में यात्री को मारने वाले GRP सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर हो गया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर एक GRP सब-इंस्पेक्टर ने एक युवक को बाल खींचकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • यात्री को आरोप था कि वह लाइन छोड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिससे पुलिसकर्मी ने कार्रवाई की।
  • वीडियो वायरल होने के बाद सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि अभी तक पीड़ित युवक ने कोई FIR दर्ज नहीं कराई।
author-image
संजय सिंह राठौर

गुजरात के सूरत शहर के एक रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक GRP सब-इंस्पेक्टर को एक युवक को बाल खींचकर मारते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से अपने गांव जा रहा था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तो विवाद हो गया. बाद में सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया. अभी तक पीड़ित युवक ने कोई FIR दर्ज नहीं कराई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो सूरत के उधना रेलवे स्टेशन का है, जिसे एक महिला यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया. वीडियो में महिला खुद घटना के बारे में बताती है. उसने कहा,

‘यह भाई बेचारा अपने गांव जाने के लिए निकला हुआ था. यह देख लीजिए उधना पुलिस स्टेशन वालों की दादागिरी देख लीजिए. वो अपनी लाइन से जा रहा था और फालतू ही उसे दादागिरी से मारने लगे हैं.’

Advertisement

खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी यात्री को बाल पकड़कर खींचता है, धक्का देकर नीचे गिरा देता है. वीडियो में ये सब देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए. वे पुलिस के व्यवहार और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच GRP सब इंस्पेक्टर की पहचान आरएम राठौड़ के रूप में हुई है. 

इंडिया टुडे से जुड़े संजय सिंह राठौर की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरत GRP ने बताया कि घटना रविवार, 28 जून की सुबह करीब 8.30 बजे की है. इस समय जयनगर जाने वाली एक ट्रेन उधना स्टेशन पर आकर लगी थी. पुलिस ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को लाइन में खड़ा करवा रही थी. अधिकारियों ने यात्री पर आरोप लगाया कि वो लाइन छोड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद GRP सब-इंस्पेक्टर ने उनके साथ मारपीट की. 

आजतक की टीम ने इस वीडियो की पुष्टि के लिए सूरत GRP के डेप्युटी एसपी डीएच गौड़ और सूरत थाने के पुलिस इंस्पेक्टर जेबी मीठापरा से संपर्क किया था. उन्होंने बताया कि यात्री के साथ हुई मारपीट का वीडियो उधना रेलवे स्टेशन का ही है. वीडियो वायरल होने के बाद एसआई का बड़ौदा GRP हेड क्वार्टर में ट्रांसफर कर दिया गया है.

Advertisement

वीडियो: सऊदी अरब और फ्रांस में प्लेन क्रैश, 25 लोगों की मौत

Advertisement