मैच की पहली पारी के चौथे ओवर में एक कांड हुआ. बेसिकली ये कांड था नहीं. लोग इसे कांड का नाम दे रहे हैं. चौथे ओवर में पांचवीं गेंद फेंके जाने से पहले ऋषभ पंत की कुछ आवाज माइक में कैद हुई. तमाम लोग इस वीडियो को ये कहते हुए शेयर करने लगे कि ऋषभ पंत ने ‘ये तो वैसे भी चौका है’ कहा है. ऋषभ पंत के बोलने के बाद अगली गेंद पर चौका चला भी जाता है. पूरे विवाद की शुरुआत यहीं से हुई.इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने सफाई दे दी. सफाई में कहा गया:
"ऋषभ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर से कह रहे थे कि ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ा दें. ताकि चौके रोके जा सकें. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर काट-छांट कर वीडियो शेयर किया जा रहा है. यह और भी बुरा हो जाता है जब एक युवा खिलाड़ी की छवि खराब करने की कोशिश की जाए.”लेकिन सफाई आने के बाद भी आईपीएल के पूर्व चीफ ललित मोदी ने बवाल मचाने वाला ट्वीट किया है. उन्होंने बीसीसीआई, आईपीएल और आईसीसी को ट्वीट करते हुए लिखा,
क्या यह मज़ाक है या इसपर विश्वास नहीं कर सकता. इतने बड़े लेवल पर मैच फिक्सिंग. बीसीसीआई, आईसीसी की नज़र कब पड़ेगी इस पर. सारे अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं.

1 अप्रैल को सुबह-सुबह ललित मोदी ने इसी विवाद पर ट्वीट किया
विवाद के बाद लगभग हर प्लैटफॉर्म से इस वीडियो को हटा लिया गया. लेकिन ललित मोदी ने सुबह-सुबह फिर से इस वीडियो को ट्वीट कर पूरे बवाल में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है. अब देखते है इस मामले में आगे क्या है. जो अपडेट होगा वो तो आपको बताएंगे.












