The Lallantop

IPL: 49 रन पर चार बॉलरों ने निपटाया था, सभी को RCB ने खरीद लिया है

अपमान का ऐसा बदला पहले किसी ने ना लिया होगा.

Advertisement
post-main-image
अारसीबी ने उन चार बॉलरों को खरीदा जिन्होंने उसे 49 पर आउट किया था.
23 अप्रैल 2017. इस तारीख को एक रिकॉर्ड बना था. गंदा वाला. आईपीएल में. बनाया था रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने. रिकॉर्ड था IPL में किसी टीम का सबसे कम स्कोर. माने विराट कोहली की अगुआई वाली ये पूरी की पूरी टीम महज 49 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. मैच में आरसीबी के तीनों भारी भरकम खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सके थे. माने क्रिस गेल ने 7 रन, एबी डिविलियर्स ने 8 रन और विराट कोहली तो बिना खाता खोले ही निकल लिए थे. मैच में सबसे ज्यादा 9 रन केदार जाघव ने बनाए थे. और ये हालत भी तब हुई थी जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने सिर्फ 131 रन बनाए थे. माने टार्गेट 132 का था. सो मैच के हीरो रहे थे कोलकाता के बॉलर्स. और जिन बॉलरों ने ये कहर ढाया था, वो थे कोलिन डि ग्रैंडहोम, नाथन कोल्टर नील, क्रिस वोक्स और उमेश यादव.
अारसीबी के उस दुखद मैच का स्कोरकार्ड.
अारसीबी के उस दुखद मैच का स्कोरकार्ड.

ये बात 2017 की है. अब 2018 आ चुका है. अप्रैल में आईपीएल होना है. और इससे पहले ही आरसीबी ने इस 49 रन के अपमान का बदला ले लिया है. ऐसा बदला, जैसा पहले कभी किसी ने ना लिया होगा. आरसीबी ने इन चारों बॉलरों को ही खरीद लिया है. जी हां, कोलिन डि ग्रैंडहोम, नाथन कोल्टर नील, क्रिस वोक्स और उमेश यादव अब कोलकाता नहीं, आरसीबी का हिस्सा हैं. आरसीबी पक्का अपने इस कारनामे के बाद यही सोंच रही होगी कि अब बेटा 49 पर आउट करके दिखाओ. और इन चारों बॉलरों को खरीदने में आरसीबी का पैसा भी अच्छा-खासा खर्च हुआ है. माने 16 करोड़ खर्च किए हैं.
इन चार बॉलरों की परफॉर्मेंस देखिए.
इन चार बॉलरों की परफॉर्मेंस देखिए.

# क्रिस वोक्स - 7.4 करोड़ में खरीदा

cc

# उमेश यादव - 4.2 करोड़ में खरीदा

u

कोलिन डि ग्रैंडहोम - 2.2 करोड़ में खरीदा

c

# नाथन कोल्टर नील - 2.2 करोड़ में खरीदा

n

जाहिर सी बात है कि आईपीएल नीलामी में खिलाड़ी खरीदने के लिए सभी टीमें कुछ ना कुछ स्ट्रैटजी बनाती ही होंगी. मगर सबसे खतरनाक स्ट्रैटजी इस लिहाज से आरसीबी की ही दिखी. चार तगड़े बॉलरों को खरीदा. लगता तो यही है कि इन चारों को आरसीबी ने तब ही तड़ लिया था, जब 49 रन पर घुस गए थे. ये एकदम मौहल्ले में होने वाले क्रिकेट जैसा है. जिसमें बड़े लड़के किसी नए लड़के को बढ़िया खेलते देखकर तड़ लेते हैं. फिर जब किसी बाहरी टीम से मैच होता है तो हर हाल में उस नए लड़के को उठा लाते हैं. खैर, ये स्ट्रैटजी आरसीबी के, विराट कोहली के कितना काम आएगी. ये तो वक्त ही बताएगा.


क्रिकेट की दुनिया से:

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान तगड़ा खेली, पर उसका सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से पड़ गया

जिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदा

IPL नीलामी : आखिरकार क्रिस गेल और पार्थिव पटेल भी बिक ही गए

Advertisement
IPL नीलामी की माथापच्ची के दौरान चेन्नै सुपरकिंग्स ने अपना ही मजाक उड़वाया

पिछले IPL में एक मैच नहीं खेलने को मिला, इस बार करोड़ों में बिका ये स्पिनर

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement