राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज करा दिया. उन्होंने नई दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात कर उनसे राहुल गांधी और अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें धारा 74, धारा 115(2), धारा 131, धारा 125 और धारा 3(5) शामिल हैं. ये शिकायत 12 अक्टूबर 2026 की घटना से जुड़ी है, जब सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान ऋचा पराशर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई.
राहुल गांधी की शिकायत लेकर DCP के पास पहुंची ऋचा पराशर, इन 5 धाराओं में FIR की मांग
महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के पास मार्च की रिपोर्टिंग के दौरान कथित बदसलूकी को लेकर राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.

राहुल गांधी पर जिन धाराओं पर केस दर्ज करने की मांग की गई है, उनके बारे में भी जान लेते हैं.
पहली धारा 74 है. यह किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे या जानकारी के साथ उस पर हमला करने या आपराधिक बल प्रयोग पर लगाई जाती है.
धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने,
धारा 131 बिना किसी गंभीर और अचानक उकसावे के हमला करने,
धारा 125 लापरवाही से किया गया काम, जिससे किसी की निजी सुरक्षा खतरे में पड़ जाए और
धारा 3(5) साझा इरादे से मिलकर किए गए अपराध के लिए लगाई जाती है.
ये भी पढ़ेंः अभिजीत दिपके को मिली कंडीशनल बेल, इस 'हिदायत' के साथ हुई रिहाई
राहुल गांधी पर क्या आरोप है?घटना 12 अक्टूबर 2026 की है. राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया Bloc के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे थे. इसी प्रोटेस्ट को कवर कर रहीं ऋचा पराशर ने आरोप लगाया कि रिपोर्टिंग के दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ बदसलूकी की. महिला पत्रकार ने दावा किया कि वो तीन महीने की गर्भवती हैं. रिपोर्टिंग करते हुए जब उन्होंने अपना माइक राहुल गांधी के सामने किया तो उन्होंने गुस्से भरे चेहरे के साथ उनका हाथ पकड़ा और उन्हें आगे की तरफ खींचा. इसके बाद राहुल के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया.
ऋचा के मुताबिक, वो सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियों पर पेट के बल गिर गईं. उनके हाथ और घुटनों में चोट आई. उनका फोन भी टूट गया. बीते दिनों अस्पतास से उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता पर यही आरोप लगाए थे. इस वीडियो में ऋचा के आसपास भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मौजूद थे.
ऋचा पराशर ने ये आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी ने उनके कैमरामैन को भी धक्का दिया. वो उनके ऊपर गिर पड़ा. इसके बाद भीड़ में अफरा-तफरी मची, जिससे कई और लोग उनके ऊपर गिर पड़े. ऋचा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से कोई सवाल नहीं पूछा और न ही उनसे कुछ कहा. जब वो गिर गईं तो राहुल गांधी के समर्थकों ने उनकी मदद करने के बजाय उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया.
वीडियो: राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के बीच एसएसआर का ऐलान, एसआईआर से क्या फर्क है?









