The Lallantop

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के लिए दो टीमें क्यों चुनीं? श्रेयस को भी ODI की कप्तानी

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. टीम को इस दौरे पर दो टेस्ट और पांच वनडे खेलने हैं.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर पहले से ही टी20 के कप्तान हैं. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है जिसमें आकाशदीप और अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है।
  • वनडे सीरीज के तुरंत बाद शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के चलते सीनियर खिलाड़ियों को अंतिम दो टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है।
  • टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी और श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, जबकि शुभमन गिल टेस्ट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया गया है.  दरअसल वनडे सीरीज के फौरन बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसी कारण सीनियर खिलाड़ियों को आखिरी दो टेस्ट के लिए आराम दिया गया है.

Advertisement
आकाश दीप की वापसी

टेस्ट टीम की बात करें तो तेज गेंदबाज आकाशदीप और अंशुल कंबोज को मौका मिला है. आकाशदीप चोट के कारण काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करने के बाद उन्होंने वापसी की है. आकाशदीप ने पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था. वहां उन्होंने शानदार खेल दिखाया था. आकाशदीप के अलावा अंशुल कंबोज को भी टीम में फिर से मौका मिला है. इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करने के बाद वह टीम से बाहर हो गए थे. टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.

श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज चार नवंबर से होगा. नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी पर ध्यान देंगे. उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं इशान किशन उपकप्तान होंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- आर्यवीर की इस पारी से सहवाग याद आ जाएंगे, 'पापा' की तरह जड़ा तूफानी शतक 

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस मंजूरी मिलने पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस मंजूरी मिलने पर), आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

Advertisement

आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

वीडियो: क्या अश्विन टीम इंडिया के मैनेजमेंट से नाराज हैं?

Advertisement