The Lallantop

SRH के ख‍िलाफ खेलेंगे पथ‍िराना? कोच टिम साउथी ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026 : श्रीलंकाई पेसर Matheesha Pathirana इंजरी के कारण अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. SRH के ख‍िलाफ वो इस सीजन का पहला मैच खेल सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
मथीशा पथ‍िराना SRH के ख‍िलाफ इस सीजन का पहला मैच खेल सकते हैं. (फोटो-PTI)

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है. टीम अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है. टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ अपने आख‍िरी मुकाबले में जीत दर्ज की थी. हालांकि, ये मुकाबला भी टीम सुपर ओवर में जाकर जीत पाई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसी बीच, KKR फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. LSG के ख‍िलाफ मैच के दौरान डगआउट में दिखे मथीशा पथ‍िराना अब पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. KKR ने इस सीजन ऑक्शन में पथ‍िराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, T20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खि‍लाफ मुकाबले के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. वो तब से ही क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं. 

हालांकि, पथिराना को अब श्रीलंका क्रिकेट से NOC मिल गई है. 19 अप्रैल को वो कोलकाता पहुंचे. अगले ही दिन सपोर्ट स्टाफ के साथ उन्होंने पहला ट्रेनिंग सेशन भी किया. वे लखनऊ में भी टीम के साथ थे. लेकिन, KKR के लिए अपना पहला मैच अब तक नहीं खेले हैं. खबर है कि उनकी रिकवरी में तेजी आई है. यानी पथिराना SRH के खिलाफ मैच में KKR की प्लेइंग XI में जगह बना सकते हैं.

Advertisement
साउदी ने क्या बताया?

कोच टिम साउदी ने पथिराना को लेकर कहा कि उनके खेलने का फैसला पिच और मौसम के हालात पर निर्भर करेगा. उसके बाद ही वो टीम के कॉम्बिनेशन के आधार पर कोई फैसला लेंगे. उन्होंने कहा,

हां, वह आ गए हैं. वह कुछ समय से टीम के साथ ही हैं. इसलिए, हम पिच और मौसम के हालात को देखकर फैसला लेंगे. वह ट्रेनिंग में अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. उनकी वापसी से हम काफी खुश हैं.

IPL में फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हेनरिक क्लासेन के खिलाफ़ पथिराना का रिकॉर्ड काफ़ी अच्छा रहा है. उन्होंने क्लासेन को तीन बार आउट किया है. उनके खिलाफ 14 गेंदों में सिर्फ 23 रन ही दिए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : IPL 2026 क्यों इतना बोरिंग हो रहा है? इंपैक्ट प्लेयर, 200+ के चेज ने बेड़ा गर्क कर दिया!

साउदी ने माना कि वो टीम सेलेक्शन के दौरान इस बात पर भी गौर करेंगे. लेकिन, अंतिम फैसला मैच के दिन ही लिया जाएगा. उन्होंने कहा,

हां, टीम सेलेक्शन के दौरान आप कई बातों का ध्यान रखते हैं. टीम का बैलेंस और कॉम्बिनेशन. IPL में आपको ओवरसीज प्लेयर्स को टीम में लाने के लिए कई बदलाव करने पड़ते हैं. इसलिए, इन सभी बातों के साथ-साथ हम मैच के दौरान पिच और मौसम के जिन हालात का सामना करने वाले हैं, उन पर भी विचार करके ही कोई फैसला लेंगे.

पथिराना ने अपने IPL करियर में SRH के खिलाफ़ अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 22 की औसत से तीन विकेट चटकाए हैं.

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement