The Lallantop

विराट ने चैंपियन बनने के बाद वैभव को लगाया गले, वायरल हुआ बातचीत का ये वीडियो

Sooryavanshi-Kohli moment: IPL 2026 के फाइनल मैच में RCB की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली से मिलने पहुंचे. दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें विराट कोहली वैभव को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं. वैभव को इस सीजन की ऑरेंज कैप मिली है.

Advertisement
post-main-image
मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी पहुंचे स्टेडियम. (फोटो-इंडिया टुडे)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर खिताब अपने नाम किया. 31 मई को अहमदाबाद में ये मैच हुआ. RCB की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी टीम को बधाई देने ग्राउंड पर पहुंचे. जिसके बाद उनके और विराट कोहली के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो गया. इसे लोग ‘सूर्यवंशी-कोहली मोमेंट’ बता रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि वैभव कोहली को नमस्ते कर रहे हैं. फिर कोहली उनके कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ कह रहे हैं. मानो क्रिकेट से जुड़े कुछ टिप्स दे रहे हों. वैभव की उम्र 15 साल है और उन्होंने इतनी कम उम्र में क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया है. IPL में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इसलिए इस वीडियो को ऐसे देखा जा रहा है जैसे वे अपने सीनियर क्रिकेटर से राय ले रहे हैं. 

अब कई लोग इस वीडियो पर इमोशनल गाना लगाकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई, ये साफ नहीं है. 

Advertisement
undefined

वैभव का IPL 2026 में प्रदर्शन

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी कुल 776 रन बनाकर इस IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन का अवार्ड दिया गया. इसके अलावा उन्हें सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाला ‘Super Striker of the Season’ अवार्ड, सबसे ज्यादा छक्के लगाने पर ‘Highest Sixes in the Season’ अवार्ड और सीजन के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवाॅर्ड भी मिला है. 

 ये भी पढ़ें: 'IPL में हमारे साथ राजनीति हुई... ', RCB की जीत के बाद डीके शिवकुमार की ये बात BCCI को चुभेगी!

Advertisement
पहले भी रहा कोहली मोमेंट

इससे पहले इसी सीजन में विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को अपना ऑटोग्राफ दिया था. गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच था. मैच में वैभव ने RCB के गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ा दिए थे. मैच ख़त्म होने के बाद विराट ने वैभव की टोपी पर अपना ऑटोग्राफ देते हुए लिखा, 'डिअर वैभव वेल डन.'

बता दें, बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ये खिताब जीता है. RCB के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट पर 155 रन पर ही रोक दिया. फिर टीम ने ये टारगेट चेज करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए और चैंपियन बन गई. RCB ने पिछले साल यानी 2025 में 17 साल बाद पहली बार IPL का खिताब जीता था. 

वीडियो: दिल्ली के खिलाफ वैभव ने जड़ा 43वां छक्का, कौन-सा इतिहास रच देंगे?

Advertisement