The Lallantop

IPL फाइनल में बटलर चोक करते हैं, रिकॉर्ड पुराना है!

Jos Buttler अब तक दो IPL फाइनल खेल चुके हैं. इन दोनों मैचों में उन्होंने सिर्फ 58 रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
जोस बटलर RCB के खिलाफ फाइनल में स्ट्रगल करते रहे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जोस बटलर ने IPL 2026 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 गेंदों पर 19 रन बनाए और टीम को स्ट्राइक रेट में कमी के कारण नुकसान हुआ।
  • आईपीएल फाइनल मैच में जोस बटलर का प्रदर्शन पिछली बार 2022 के फाइनल में भी कमजोर रहा था, जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 39 रन बनाए थे।
  • इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 40 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं मारी, जो आईपीएल फाइनल में पहली बार हुई घटना है और टीम के खेल को प्रभावित करती है।

जोस बटलर (Jos Buttler). इंग्लैंड और IPL में गुजरात टाइटंस (GT) के धमाकेदार बैटर. बटलर का बल्ला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2026 के फाइनल मैच में फ्लॉप रहा. चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए बटलर पूरी इनिंग में स्ट्रगल करते दिखे. उन्होंने 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की, और अपना विकेट देकर चले गए.

Advertisement
19 रन बना पाए बटलर

RCB के खिलाफ फाइनल मैच में जोस बटलर ने क्रीज पर रुकने की पूरी कोशिश की. इस दौरान उनके ऊपर फाइनल का प्रेशर दिखा. वह RCB के बॉलिंग अटैक के आगे अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाए. क्रणाल पंड्या की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो स्टंप आउट हो गए. बटलर 23 गेंदों पर सिर्फ 19 रन ही बना पाए. पूरी इनिंग्स में उनके बैट से सिर्फ एक चौका आया.

फाइनल में फिर सस्ते में आउट हुए बटलर

यह IPL में बटलर का दूसरा फाइनल मैच था. इससे पहले IPL 2022 के फाइनल में भी उन्होंने अपनी टीम को निराश किया था. उस सीजन बटलर राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा थे. 29 मई 2022 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए फाइनल में वह 39 रन बना पाए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final : शुभमन गिल पहले ही जानते थे, फिर भी कर दी ये गलती!

जोस बटलर अब तक दो IPL फाइनल खेल चुके हैं. इन दोनों मैचों में उन्होंने सिर्फ 58 रन बनाए.

40 बॉल तक नहीं लगी बाउंड्री

फाइनल मुकाबले में GT की बैटिंग स्ट्रगल करते दिखी. इस दौरान टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. RCB के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक वक्त टीम ने 40 गेंद तक कोई भी बाउंड्री नहीं लगाई थी. IPL के फाइनल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई टीम इतनी देर तक बाउंड्री नहीं मार पाई.

Advertisement

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement