The Lallantop

SRH के खिलाफ खेलेंगे धोनी? अश्विन ने बड़ी हिंट दे दी

इस सीजन CSK की टीम अब तक 12 मैच खेल चुकी है. इन सभी मुकाबलों में MS Dhoni नहीं खेले हैं. इस सीजन चेन्नई की टीम 2 मैच और खेलेगी. इन दोनों मुकाबले में फैंस धोनी को देखने के लिए बेचैन है.

Advertisement
post-main-image
SRH के खिलाफ खेल सकते हैं धोनी. (फोटो- PTI)

IPL 2026 लास्ट स्टेज में है. चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के पूर्व कप्तान और धुरंधर बैटर एमएस धोनी ( MS Dhoni) ने अभी तक अपनी टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. मौजूदा सीजन में CSK की टीम को अभी दो मुकाबले और खेलने हैं. ऐसे में माही को देखने के लिए फैंस बेचैन हैं. चेन्नई की टीम 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले में धोनी खेलेंगे या नहीं, इस पर बहस जारी है. इस बीच, CSK के पूर्व खिलाड़ी रहे आर अश्विन ने धोनी को लेकर संकेत दिया है. उनका मानना है कि धोनी SRH के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
काफ इंजरी से परेशान धोनी

IPL 2026 में CSK की टीम अब तक 12 मैच खेल चुकी है. लेकिन, धोनी काफ इंजरी (Calf Injury) के चलते इन मैचों में नहीं खेल पाए. उन्हें प्री सीजन ट्रेनिंग के दौरान काफ इंजरी हुई थी. फैंस को उम्मीद थी कि धोनी LSG के खिलाफ मैच में खेलेंगे. लेकिन, फैंस के हाथ निराशा ही लगी. लखनऊ के खिलाफ मैच में CSK को सात विकेट से हार मिली थी. इस हार के बाद चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

ये भी पढ़ें: द्रविड़ ने ऐसी बात कह दी, जो गंभीर को पसंद नहीं आएगी!

Advertisement
SRH के खिलाफ खेल सकते हैं धोनी

पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को उम्मीद है कि धोनी SRH के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

अभी भी अगर हम एक अच्छे पेस हिटर की बात करें, तो मुझे लगता है कि वह धोनी हैं. उनके SRH के खिलाफ खेलने के चांस हैं. चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं क्या होता है?

अश्विन ने आगे कहा,

Advertisement

जहां तक ​​मैंने सुना है कि धोनी पिछले दो-तीन मैचों से ग्राउंड पर उतरने के लिए तैयार हैं.

धोनी के बिना स्ट्रगल कर रही CSK

IPL 2026 में धोनी की गैरमौजूदगी के चलते CSK की टीम बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरी है. धोनी के नहीं खेलने की वजह से विकेटकीपिंग में संजू सैमसन पर भरोसा करना पड़ा. इसके अलावा, डेथ ओवर्स में यंग डेवॉल्ड ब्रेविस को जोरदार हिटिंग करने में मुश्किल हो रही है. ऐसे में एक फिनिशर और फील्ड टैक्टिशियन के तौर पर धोनी की वापसी आखिरी दो लीग मैचों में टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है.

चेन्नई की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. फिलहाल CSK की टीम 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के बाद 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे नंबर पर है.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement