The Lallantop

वरुण चक्रवर्ती IPL 2026 में 2 फ्रैक्चर के साथ खेल रहे हैं!

वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर तीन विकेट लिए. वरुण खतरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल का विकेट हासिल किया.

Advertisement
post-main-image
वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के खिलाफ चार विकेट लिए. (Photo-PTI)

कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरकार IPL 2026 में पहली जीत मिली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम ने दो अंक हासिल किए. इस मैच में न सिर्फ कोलकाता बल्कि टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी ट्रैक पर लौट आए हैं. जो लोग उनकी 'मिस्ट्री' पर सवाल उठा रहे थे, वह अब लौट चुके हैं. प्लेयर ऑफ द मैच रहे वरुण ने ऐसा खुलासा भी किया जिसे सुनकर कोई भी उनके जज्बे की तारीफ करेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वरुण चक्रवर्ती ने कोचिंग स्टाफ को दिया श्रेय

वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर तीन विकेट लिए. वरुण ने खतरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल का विकेट हासिल किया. यह तीनों ही खिलाड़ी राजस्थान के लिए अहम हैं. उनके फेल होने पर राजस्थान की पारी बिखर गई. अपने स्पेल और ट्रोलिंग को लेकर वरुण ने कहा,  

बहुत अच्छा लग रहा है. अपने बारे में बात करने से पहले, मुझे लगता है कि मुझे पूरे कोचिंग स्टाफ़ को इसका श्रेय देना चाहिए. पिछले कुछ हफ़्ते मैचों के लिहाज़ से काफ़ी मुश्किल रहे हैं. चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं जा रही थीं, लोग बहुत कुछ बोल रहे थे, लेकिन हेड कोच और दूसरे कोचों ने उस शोर का हम पर कोई असर नहीं पड़ने दिया.

Advertisement
वरुण फ्रैक्चर के साथ मैनेज कर रहे

वरुण को इससे पहले चार मैचों में केवल दो ही विकेट मिले थे. अपने कमबैक को लेकर उन्होंने बात की और कहा कि वह दो फ्रैक्चर के साथ खेल रहे हैं. वरुण ने कहा,

आज विकेट थोड़ा धीमा था, जो हमारे लिए फ़ायदेमंद रहा. लेकिन शुरुआत में, पहले कुछ मैचों के दौरान मैं चोटिल था. मेरे दो फ़्रैक्चर थे. मेरे बाएं हाथ में अभी भी दो फ़्रैक्चर हैं. इसलिए मैं बस उसे ही मैनेज करने की कोशिश कर रहा हूं. हां, तो यह थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन मैं बस इसे मैनेज करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं कहूंगा कि विकेट थोड़ा धीमा था, लेकिन यह हमारे लिए एकदम सही था और हमने इसका पूरा फ़ायदा उठाया. और मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हम थोड़ी और बेहतर बल्लेबाज़ी कर सकते थे, लेकिन सब ठीक रहा.

यह भी पढ़ें- ड्रॉप होने के बाद वरुण की जबरदस्त वापसी, मिस्ट्री स्पिनर ने RR के ख‍िलाफ कमाल कर दिया

Advertisement
केकेआर को किया बैक

कोलकाता नाइट राइडर्स काफी समय से जीत के लिए संघर्ष कर रही थी. टीम ने 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्हें एक भी जीत नहीं मिली थी. उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में टीम को लेकर काफी बातें की जा रही थीं. उन्हें काफी ट्रोल किया गया. वरुण ने अपनी टीम को बैक करते हुए कहा, 

हां, हमें नहीं पता कि हम कहा तक पहुंचेंगे, लेकिन हम बस यह संदेश देना चाहते हैं कि हम कोई कमज़ोर टीम नहीं हैं. हम यहां सिर्फ़ हिस्सा लेने के लिए नहीं आए हैं. हम यहां हर मैच जीतने के लिए आए हैं. हम यहां ट्रॉफ़ी के लिए मज़बूत दावेदारी पेश करने आए हैं. हमारी उम्मीदें अभी भी ज़िंदा हैं और मुझे लगता है कि यहां से हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच के साथ टी20 में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए. अब उनके नाम 155 टी20 मुकाबलों में 202 विकेट हो गए हैं. वह तीन बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट हॉल ले चुके हैं.

वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement