The Lallantop

ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी- 'No More Mr Nice Guy, डील मानो या पावर प्लांट, पुल सब उड़ेंगे'

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में गोलियां चला रहा है. यह सीजफायर का खुला उल्लंघन है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप मे ईरान को फिर चेतावनी दी है. (फोटो- India Today)

‘नो मोर मिस्टर नाइस गाइ’. यानी अब और अच्छे आदमी बनने की जरूरत नहीं है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान से समझौते का पहला चरण विफल होने के बाद डॉनल्ड ट्रंप का यही कहना है. वो भी समझौते के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले. सोमवार, 20 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होगी. इस बार अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस्लामाबाद जाने पर कन्फ्यूजन बना है. ट्रंप का कहना है कि वेंस पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं. जबकि व्हाइट हाउस ने कन्फर्म किया है कि वेंस भी ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जाएंगे. इसी बीच ट्रंप ने कहा कि इस बार वह ‘बहुत अच्छा और उचित’ समझौता पेश कर रहे हैं. अगर ईरान इसे नहीं माना तो अमेरिका उसके हर पावर प्लांट और पुल को तबाह कर देगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में गोलियां चला रहा है. यह सीजफायर का खुला उल्लंघन है. इनमें से कई गोलियां फ्रांस के एक जहाज और ब्रिटेन के एक माल ढोने वाले जहाज पर चलाई गईं. ये ठीक नहीं था. ट्रंप ने आगे कहा, 

मेरे दूत  बातचीत के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं. सोमवार, 20 अप्रैल की शाम तक वो वहां पहुंच जाएंगे. ईरान ने हाल ही में कहा कि वो होर्मुज को बंद कर रहा है, जो अजीब है क्योंकि हमारी नाकाबंदी से वो पहले ही बंद है.

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि असल में ईरान हमारी मदद ही कर रहा है और उसे खुद ये बात पता नहीं है. नुकसान उन्हीं का हो रहा है. होर्मुज बंद होने की वजह से उन्हें रोज करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, जबकि अमेरिका को कोई नुकसान नहीं है. बल्कि अभी कई जहाज अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की तरफ जा रहे हैं, ताकि वहां से तेल लोड कर सकें. ये सब IRGC की मेहरबानी से हो रहा है, जो हमेशा खुद को ‘ताकतवर’ दिखाना चाहता है.

trump
ट्रंप ने ईरान को फिर चेतावनी दी है. (Truth social)

ट्रंप ने कहा कि भले ही बातचीत की कोशिश हो रही है, लेकिन अमेरिका एक बहुत ही सही और उचित डील दे रहा है. उन्हें उम्मीद है कि ईरान इसे मान लेगा. अगर ईरान ने डील नहीं मानी, तो अमेरिका उसके हर पावर प्लांट और हर पुल को तबाह कर देगा. उन्होंने आगे सख्त लहजे में कहा, 

‘नो मोर मिस्टर नाइस गाइ’. यानी अब और अच्छे आदमी बनने की जरूरत नहीं है. कार्रवाई तेज होगी. अब समय आ गया है कि ईरान की ‘किलिंग मशीन’ को खत्म किया जाए.

Advertisement

बता दें कि होर्मजु खोलने के ऐलान के 24 घंटे के भीतर ईरान ने इसे फिर से बंद कर दिया. इससे दुनिया भर में एनर्जी की सप्लाई बाधित होने का सिलसिला जारी है. 8 हफ्ते से चल रहे ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य संघर्ष से दुनिया भर में तेल की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखी गई है.

वीडियो: पीएम मोदी ने 'राष्ट्र के नाम संबोधन' में 59 बार कांग्रेस का नाम लिया; Mallikarjun Kharge और विपक्ष क्यों भड़का?

Advertisement