The Lallantop

आयुष म्हात्रे कब तक होंगे फिट? बैटिंग कोच हसी ने जो अपडेट दिया, वो CSK फैन्स का दिल तोड़ देगा

SRH के खिलाफ CSK के बैटर आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) चोटिल हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हैमस्ट्रिंग फट गई. यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका है. आयुष इस सीजन अपनी टीम के लिए जबरदस्त बैटिंग कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
आयुष म्हात्रे इस सीजन CSK के लिए जबरदस्त बैटिंग कर रहे थे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बैटर आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग फट गई, जिसके कारण वह मैच के दौरान चोटिल हो गए।
  • आयुष म्हात्रे की injury इस वजह से हुई क्योंकि वह 13 गेंदों पर 30 रन बनाते हुए 2 रन लेने के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ लीं और बाद में कैच आउट हो गए।
  • चोट की गंभीरता के कारण, आयुष को फिट होने में संभवतः कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं और उनकी जगह उर्विल पटेल को टीम में मौका मिलने की संभावना है।

18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बैटर आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) चोटिल हो गए. उनका इंजर्ड होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हैमस्ट्रिंग फट गई है. IPL 2026 में वह बेहतरीन टच में थे और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. आयुष म्हात्रे को फिट होने में कितना समय लगेगा अभी तय नहीं है. उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी को लेकर टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने अपडेट दी.

Advertisement
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे

सनराइजर्स के खिलाफ आयुष म्हात्रे को गुरजपनीत सिंह की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाया गया. वह संजू सैमसन के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए. मैच में आयुष शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने 13 गेंदों पर ताबड़तोड़ 30 रन बनाए. इस दौरान वह जब 2 रन ले रहे थे तो बैठ गए. उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली. आयुष ने अपना हेलमेट फेंक दिया और दर्द में दिखाई दिए. आयुष म्हात्रे को परेशानी में देख फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक को उनका इलाज करने के लिए ग्राउंड पर आना पड़ा.  

ज्यादा देर टिक नहीं पाए म्हात्रे

चोटिल म्हात्रे ट्रीटमेंट के बाद, ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर सिंगल रन लिया. लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए. आयुष, पेसर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंदों को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने प्रयास में कैच आउट हो गए. उनका कैच हेनरिक क्लासेन ने पकड़ा. आयुष 13 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया.  

Advertisement

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने CSK के बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां, तनवीर अहमद को उनकी ये पारी देखनी चाहिए

हैमस्ट्रिंग फट गई

मैच के बाद, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने आयुष म्हात्रे की इंजरी पर अपटेड दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा,

स्पष्ट रूप से यह हैमस्ट्रिंग टियर है. मुझे नहीं पता यह कितनी खतरनाक है. हम शायद कल या अगले दिन उनका स्कैन कराएंगे. दुर्भाग्य से यह गंभीर लग रही है. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बड़ा नुकसान होने वाला है. क्योंकि आयुष म्हात्रे बेहतरीतन लय में थे.

Advertisement
उर्विल को मिल सकता है मौका

आयुष म्हात्रे इस सीजन CSK के लिए सबसे बेहतर बैटिंग कर रहे थे. IPL 2026 में उन्होंने अपनी टीम के लिए 201 रन बनाए. अब हैमस्ट्रिंग फट जाने से उन्हें फिट होने में टाइम लगेगा. ऐसे में आयुष की जगह उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है. उर्विल ने बीते सीजन CSK के लिए 3 पारियों में 212 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे. फिलहाल वह बेंच पर हैं. बैटिंग कोच माइक हसी के मुताबिक,

आयुष एक एक्साइटिंग यंग टैलेंट हैं. लेकिन, उनकी जगह किसी और प्लेयर को मौका मिलेगा, यह भी एक्साइटिंग होगा. हमारे पास कुछ बहुत अच्छे प्लेयर हैं, जिन्हें मौका नहीं मिल पाया है.

आयुष को फिट होने में वक्त लगेगा

आयुष म्हात्रे का जब तक स्कैन नहीं हो जाता, तब तक यह कहना मुश्किल है कि वह कब तक फिट होंगे. हैमस्ट्रिंग की चोट ठीक होने में 6 महीने भी लग सकते हैं. हैमस्ट्रिंग टियर अगर ग्रेड-1 की इंजरी है, तो प्लेयर को ठीक होने में एक से तीन सप्ताह का समय लगता है. अगर यह इंजरी ग्रेड-2 की है, तो फिट होने में 4 से 8 सप्ताह लगेंगे. लेकिन, ग्रेड-3 इंजरी होने के बाद, प्लेयर को फिट होने में  3 से 6 महीने का वक्त लग सकता है.

अश्विन ने CSK को सुनाया

हैदराबाद के खिलाफ आयुष म्हात्रे पट्टी बांधकर ग्राउंड पर उतरे थे. उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें चोटिल देख पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने CSK की आलोचना की. उन्होंने कहा कि CSK ने आयुष की इंजरी को ठीक से मैनेज नहीं किया. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा,

यह क्रैम्प नहीं हो सकता, क्योंकि आयुष ने फील्डिंग नहीं की थी. अगर फील्डिंग नहीं करने के बावजूद उन्हें क्रैम्प आ गया था, तो उनके हाइड्रेशन पर गौर करना होगा. हम मान लेते हैं कि यह क्रैम्प नहीं था. हम यह भी मान लेते हैं कि यह कोई इंजरी नहीं थी. फीजियो ग्राउंड पर आए उन्होंने आयुष को चेक भी किया. वह लंगड़ा रहे थे. फिर भी आप म्हात्रे से एक गेंद खेलने और विकेट के बीच दौड़ने के लिए कह रहे थे.

मुंबई से होगी भिड़ंत

अब CSK की टीम अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. इस सीजन मुंबई की टीम अब तक 5 मैचों में से  सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है. वहीं, CSK ने 6 में से 2 मैच जीते हैं. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement