The Lallantop

सनराइजर्स के लिए चमके ईशान, RR के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग कर ठोक डाले इतने रन

RR के खिलाफ SRH के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) पुरानी लय में दिखे. उन्होंने मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई.

Advertisement
post-main-image
SRH के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी फिफ्टी लगाई और सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को मजबूत किया।
  • टीम का पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिरने और शुरुआती दबाव के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी खराब स्थिति में थी, जिससे ईशान किशन को पारी संभालनी पड़ी।
  • ईशान किशन की पारी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 216 रन बनाए, जिससे टीम को मजबूत स्कोर मिला और कप्तान के रूप में उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जबरदस्त पावर हिटिंग की. उनकी आतिशी बैटिंग की वजह से RR के बॉलर प्रेशर में दिखे. ईशान शानदार 91 रन बनाकर आउट हुए. इस सीजन में यह ईशान की दूसरी फिफ्टी है. उनकी बेहतरीन पारी के चलते हैदराबाद अपनी इनिंग्स में 216 रन बनाने में सफल रहा.

Advertisement
ईशान ने खेली कप्तानी पारी

राजस्थान के खिलाफ ईशान उस वक्त बैटिंग करने आए, जब टीम का पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया था. पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. पहला ओवर फेंकने आए जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया. इस शुरुआती झटके से SRH की टीम प्रेशर में थी. लेकिन, तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन ने लगातार चौकों-छक्कों की बारिश करके प्रेशर को हटा दिया. उन्होंने दिखाया कि IPL एक कप्तान को कैसे बैटिंग करनी चाहिए. 

30 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

ईशान ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 30 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. IPL 2026 में यह उनका दूसरा पचासा है. RR के खिलाफ मुकाबले में ईशान का टोटल डोमिनेंस दिखा. उनकी ‘क्लीन हिटिंग’ देखकर फैंस स्टैंड्स में झूम उठे. उन्होंने राजस्थान के बॉलर्स पर अटैक करते हुए 8 चौके और 6 छक्के उड़ाए. ईशान 207 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए. IPL 2025 में यह उनका हाईएस्ट स्कोर है.

Advertisement

ये भी पढें: पंड्या की इस स्ट्रेटजी ने बुमराह को किया 'गुमराह'? 122 गेंद पर एक भी विकेट नहीं!

लय में लौटे ईशान

राजस्थान के खिलाफ ईशान ने 91 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर ली. पिछले 3 मैचों में उनके रन नहीं आए थे. इस दौरान उन्होंने KKR के खिलाफ 14, LSG के खिलाफ 1 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन, राजस्थान के खिलाफ इस इनिंग्स के बाद, उन्होंने फिर से कॉन्फिडेंस हासिल कर लिया.

वहीं, सनराइजर्स की इनिंग्स की बात करें, तो उसने अपनी पारी में 6 विकेट पर 216 रन बनाए. ईशान किशन 91 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 40 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 रन बनाए. राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए. जोफ्रा के अलावा राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बॉलर इम्पैक्ट नहीं डाल पाया.

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement