The Lallantop

अभिषेक ने पंजाब के किसी बॉलर को नहीं छोड़ा, वैशाक के एक ओवर में 4 छक्के जड़ दिए

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने मैच में इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई. अभिषेक ने SRH के खिलाफ 264 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ आतिशी बैटिंग की. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में 50 रन बनाकर IPL 2026 में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी और इस टूरनमेंट में यह उनका दसवां पचासा साबित हुआ।
  • अभिषेक की दिग्गज बैटिंग राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में पंजाब के सफल गेंदबाज विजयकुमार वैशाक के खिलाफ हुई, जिन्होंने अब तक पंजाब टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
  • अभिषेक शर्मा के इस प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को मजबूती मिली, जिससे टीम ने 6 विकेट पर 219 रन बनाए और पंजाब की गेंदबाजी पर दबाव आया।

अभिषेक शर्मा  (Abhishek Sharma). सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तूफानी बैटर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में धूम मचा दी. उनकी आतिशी बैटिंग के आगे पंजाब के बॉलर्स प्रेशर में दिखे. इस दौरान उन्होंने किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई.

Advertisement
18 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

पंजाब के खिलाफ अभिषेक प्रचंड फॉर्म में दिखे. इस मुकाबले में उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की, जैसी बैटिंग अभिषेक ने KKR के खिलाफ की थी. पंजाब के कैप्टन श्रेयस अय्यर उनकी काट नहीं ढूढ पाए. बॉलिंग चेंज करके श्रेयस ने जिस गेंदबाज को मोर्चे पर लगाया, अभिषेक उस भारी पड़े.

उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. इस फिफ्टी में अभिषेक ने 5 चौके और 5 छक्के उड़ाए. IPL 2026 में यह उनकी पहली हाफ सेंचुरी है. वहीं, ओवर ऑल आंकड़ों की बात करें, तो इस टूर्नामेंट में अभिषेक  का यह 10वां पचासा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अश्विन ने सिखाया, मिचेल ने PSL में उस्मान तारिक को गुस्सा दिला दिया

वैशाक पर किया अटैक

अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी के दौरान पंजाब किंग्स के बॉलर विजयकुमार वैशाक को रिमांड पर लिया. वैशाक इस सीजन पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे हैं. पारी का 5वां ओवर डालने आए वैशाक के खिलाफ अभिषेक ने आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने वैशाक के इस ओवर में 4 छक्के लगाए. इसके बाद, अभिषेक जब तक क्रीज पर रहे वैशाक ओवर डालने नहीं आए.

50 गेंदों पर जोड़े 120

पंजाब के खिलाफ अभिषेक को धुआंधार बैटिंग करते देख ट्रेविस हेड ने भी गियर बदला. दोनों बैटर्स ने दोनों छोर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5.5 ओवर में सौ रन की पार्टनरशिप लगा दी. इस दौरान अभिषेक ने ज्यादा अटैक किया. आंकड़ों की बात करें, तो दोनों बैटर्स ने 50 गेंदों पर 120 रनों की साझेदारी की. इन 120 रनों की पार्टनरशिप में अभिषेक ने 74 और ट्रेविस हेड के 38 रन बनाए.

Advertisement
अभिषेक ने बनाए 74 रन

पंजाब के विरुद्ध अभिषेक शर्मा ने अपनी जोरदार पावर हिटिंग दिखाई. उन्होंने 264 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 28 गेंदों पर 74 रन जड़े. इस दौरान अभिषेक ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने शानदार बैटिंग करके दूसरे बैटर्स पर से दबाव हटा दिया. IPL 2026 में यह उनकी सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले अभिषेक ने KKR के खिलाफ 48 रन बनाए थे. 

वहीं, सनराइजर्स की पारी की बात करें, तो हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ अपनी इनिंग्स में 6 विकेट पर 219 रन बनाए. SRH के टॉप स्कोरर अभिषेक शर्मा रहे, उन्होंने 74 रनों की पारी खेली. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन 39 और  ट्रेविस हेड 38 रन बाकर आउट हुए. पंजाब के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement