The Lallantop

IPL में PSL वाली बैटिंग, शिवम दुबे ने CSK का हाल बेहाल किया

दुबे की ऐसी ही फॉर्म जारी रही तो CSK मैनेजमेंट को इसका कोई हल निकालना होगा. क्योंकि मिडिल ऑर्डर में धोनी के न होने पर टीम को एक मजबूत प्लेयर की जरूरत है.

Advertisement
post-main-image
शिवम दुबे स्पिनर्स और पेसर्स के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं. (फोटो-PTI)

IPL 2026 में शिवम दुबे (Shivam Dube) अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की उम्मीदों पर अब तक खरे नहीं उतरे. इस सीजन उनका बल्ला ज्यादातर खामोश रहा है. 26 अप्रैल को उन्होंने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मैच में भी निराश किया. मैच में दुबे 17 गेंदों पर मात्र 22 रन ही बना पाए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
स्ट्रगल कर रहे शिवम

IPL के मौजूदा सीजन में शिवम दुबे लय में नहीं है. इस सीजन वह लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. शिवम के बल्ले से अब तक एक भी फिप्टी नहीं आई है. उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रन नॉट आउट है. 

दुबे के लिए सीजन की शुरुआत ही खराब रही थी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में वो सिर्फ 6 रन बना पाए. इसके बाद, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 45, RCB के खिलाफ 18 और DC के खिलाफ 20 रनों की पारियां खेली. KKR के खिलाफ 13, SRH के खिलाफ 21 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वो 5 रन ही बना पाए. 

Advertisement

गुजरात के खिलाफ होम गेम में उनसे टीम को उम्मीद थी. लेकिन उन्होंने 22 रनों की धीमी पारी खेल टीम को निराश किया. इस सीजन वह 8 पारियों में 150 रन ही बना पाए हैं. उनकी इस परफॉर्मेंस से CSK टीम मैनेजमेंट काफी निराश होगा.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी टीम पर रहम करना…’, ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी से ऐसा क्यों कहा?

12 करोड़ में CSK ने किया रिटेन

IPL 2025 में शिवम दुबे ने मिडिल ऑर्डर में जोरदार बैटिंग की थी. बीते सीजन उन्होंने 14 इनिंग्स में 357 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 21 छक्के लगाए. उनका हाईएस्ट स्कोर 50 रन था. उनकी इसी काबिलियत को देखते हुए CSK ने IPL 2026 में उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया. लेकिन अब लग रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने गलत फैसला ले लिया. इस सीजन अभी तक उनकी परफॉर्मेंस ऑन पॉइंट नहीं रही है.

Advertisement

इस सीजन में शिवम दुबे पेस और स्पिनर दोनों टाइप के बॉलर्स के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं. उन्हें स्पिन खेलने का बेहतरीन बैटर माना जाता है. लेकिन, IPL 2026 में वो स्पिनर रवींद्र जडेजा और अल्लाह गजनफर की बॉल्स पर आउट हो चुके हैं. वहीं पेसर की बात करें तो अभिनंदन सिंह, अरशद खान और साकिब हुसैन ने शिवम दुबे को पवेलियन की राह दिखाई है.

दुबे की ऐसी ही फॉर्म जारी रही तो CSK मैनेजमेंट को इसका कोई हल निकालना होगा. क्योंकि मिडिल ऑर्डर में धोनी के न होने पर टीम को एक मजबूत प्लेयर की जरूरत है. 

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement