The Lallantop

आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक, 'धुरंधर 3' नहीं, बना रहे 'धुरंधर' यूनिवर्स

फ्रैंचाइज़ के अहम किरदारों के स्पिन ऑफ बनेंगे, फिल्मों के साथ वेब सीरीज़ भी लाएंगे मेकर्स!

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' के अहम किरदारों पर बेस्ड स्पिन ऑफ फिल्में और वेब शो प्लानिंग में हैं.

क्या Aditya Dhar Dhurandhar Universe बना रहे हैं? क्या Prabhas Prasanth Varma की Brahmarakshas में काम करने वाले हैं? क्या Alia Bhatt, Sharvari Wagh और Bobby Deol Alpha Prepone हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# लौट आया 'धुरंधर', बन रहा पूरा यूनिवर्स!

'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ की दोनों फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. अब 'धुरंधर' यूनिवर्स की ख़बरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि 'धुरंधर' यूनिवर्स बन रहा है. इसके अलग-अलग किरदारों पर फिल्में और वेब सीरीज़ प्लान की गई हैं. आदित्य धर इनके नैरेटिव को आकार दे रहे हैं. कोर राइटिंग उन्हीं का ज़िम्मा है. इनमें से एक प्रोजेक्ट ओजस गौतम डायरेक्ट करेंगे. ओजस, आदित्य धर के साले हैं. वो 'धुरंधर' की एडिटिंग टीम में शामिल थे. टीज़र-ट्रेलर उन्होंने ही काटे थे. मई के पहले हफ्ते में प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में कहा था कि 'धुरंधर' का काम अभी खत्म नहीं हुआ है. और साल के अंत तक ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज़ मिल सकता है.

Advertisement

# CBFC ने 'ऑब्सेशन' का सबसे डरावना सीन उड़ाया

हालिया रिलीज़्ड हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की चर्चा हर तरफ़ है. ये भारत में भी रिलीज़ हो गई है मगर सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ काट-छांट करवाई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसके सेकेंड हाफ से 24 सेकेंड का वायलेंट सीन हटवाया गया है. इंडिया टुडे के मुताबिक यही फिल्म का सबसे वायलेंट सीन था. 14 सेकेंड का एक और सीन हटवाया गया है. इसे बोर्ड ने न्यूडिटी प्रमोट करने वाला सीन मानते हुए हटवाया. CBFC ने 'ऑब्सेशन' को A सर्टिफिकेट दिया है. और इसके बावजूद फिल्म से 38 सेकेंड के विजुअल्स हटवा दिए. सोशल मीडिया पर इसकी काफ़ी चर्चा हो रही है.

#  प्रभास की मायथोलॉजी फिल्म! बनेंगे ब्रह्मराक्षस?

Advertisement

प्रभास इस वक्त सबसे बिज़ी एक्टर हैं. 'स्पिरिट', 'फौजी' और 'कल्कि 2'... तीनों उनकी ऑनगोइंग फिल्में हैं. इसके बाद सलार 2 लाइंडअप है. अभी ये फिल्में पूरी भी नहीं हुई हैं, और उनकी एक और फिल्म की ख़बर आ गई है. 29 मई को प्रशांत वर्मा के जन्मदिन पर होमबाले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश करते हुए एक पोस्ट डाली. इसमें ये भी लिखा कि वो कुछ बेहतरीन बना रहे हैं, जिसे देखने के लिए हम बेताब हैं. इस पोस्ट के बाद से ही ये चर्चा चल पड़ी है कि होमबाले फिल्म्स का इशारा प्रशांत वर्मा की 'ब्रह्मराक्षस' की तरफ़ है. साल 2024 में इससे रणवीर सिंह का नाम जुड़ा था. फिर इससे प्रभास का नाम जुड़ा. सितंबर 2025 में एक अवॉर्ड फंक्शन में प्रशांत वर्मा ने कहा था कि वो 'ब्रह्मराक्षस' के शूट के लिए तैयार हैं. जैसे ही एक्टर की डेट्स मिलेंगी. शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' का ट्रेलर रिलीज़

करिश्मा कपूर स्टारर बेव सीरीज़ 'ब्राउन' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक कोलकाता में एक सीरियल किलर है जो 19-20 साल की लड़कियों का मर्डर कर रहा है. बतौर पुलिस ऑफिसर करिश्मा कपूर खूनी को ढूंढ रही हैं. वो अपने अंदर किसी पुरानी ग्लानि से भी लड़ रही हैं. 'अनदेखी' फेम सूर्या शर्मा भी इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, और करिश्मा के साथ इस केस पर काम कर रहे हैं. स्टारकास्ट में हेलेन, सोनी राज़दान, जीशू सेनगुप्ता, परेश पाहुजा और अजिंक्य देव भी शामिल हैं. अभिनय देव के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 5 जून को ZEE5 पर प्रीमियर होगी.

# 'शक्ति शालिनी' से अनीत पड्डा का सीन लीक

मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' से अनीत पड्डा के एक रोल का लुक दो महीने पहले लीक हुआ था. अब उनका दूसरे रोल का लुक सामने आया है. इसमें वो एक आदमी को उसका पैर पकड़ कर सड़क पर घसीटती नज़र आ रही हैं. उसका पैर घोड़े की काठी से बांध रही हैं और फिर घोड़ा उस आदमी को घसीट कर ले जा रहा है. इस फिल्म में अनीत का पहला रोल एक आम लड़की शक्ति का है. और दूसरा बुरी शक्तियों से लड़ने वाली शालिनी का. फिल्म में विशाल जेठवा, नाना पाटेकर, सीमा बिस्वास, विनीत कुमार सिंह और निकितन धीर भी ज़रूरी किरदारों में हैं. आदित्य सरपोतदार इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

# आलिया-शरवरी की 'अल्फ़ा' प्रीपोन, 3 जुलाई को आएगी

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' प्रीपोन हो गई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अब ये 10 जुलाई से एक हफ्ते पहले 3 जुलाई को रिलीज़ होगी. पहले 'धमाल 4' इस दिन रिलीज़ होने वाली थी. मगर फिर अजय देवगन ने इसे 17 जुलाई को लाने का फैसला किया. 'अल्फा' को दो हफ्ते की सोलो विंडो मिले, इसलिए मेकर्स ने इसे प्रीपोन करने का फ़ैसला लिया है. हालांकि अभी YRF ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. 

वीडियो: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ देख पब्लिक पिनक क्यों गई?

Advertisement