The Lallantop

RCB को चैंपियन बनाकर कोहली ने जो कहा, फैंस इमोशनल हो जाएंगे!

Virat Kohli Statement: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को लगातार दूसरी ट्रॉफी दिलवा दी है. इस जीत के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. विराट ने कहा कि इस बार उनको पिछले कुछ सीजन जैसा प्रेशर महूसस नहीं हो रहा था. क्योंकि साथी खिलाड़ी आगे बढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने फाइनल जीतने के बाद साथी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आरसीबी ने आईपीएल का फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी हासिल की, जिसमें विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
  • आरसीबी की सफलता के पीछे इस बार टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा जिम्मेदारी निभाना और टूर्नामेंट के बीच मिली हारों के बाद मानसिकता में बदलाव प्रमुख कारण थे।
  • ट्रॉफी जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य में खिलाड़ियों के बीच संतुलित प्रदर्शन से आरसीबी की मजबूत स्थिति बनी रहने की संभावना है।

RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली है. खिताबी मुकाबले में विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी. ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने बताया कि इस बार वे ज्यादा प्रेशर में नहीं थे क्योंकि टीम केवल उन पर निर्भर नहीं थी. इस बार हर खिलाड़ि‍यों ने आगे बढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट कोहली ने जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बताया, 

मैंने कुछ लड़कों से बताया था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा है, जैसा पिछली बार हमने झेला था. हम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहे और हमारा मानना था कि यदि हम अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करें तो हम बेस्ट टीम होंगे. पूरे कैंपेन के दौरान हमने, स्किल सेट, संयम और मैच्योरिटी दिखाई. आज रात लड़कों ने फिर से इसको दोहराया और यह एक शानदार परफॉर्मेंस था.  

Advertisement
मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वापस मिली लय

RCB के स्टार ने ये भी स्वीकार किया कि टूर्नामेंट के बीच ब्रेक के बाद मिली लगातार दो हार ने आरसीबी को झटका जरूरी दिया था. लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने पूरे ड्रेसिंग रूम की मानसिकता बदल दी. उन्होंने बताया कि इस जीत के बाद प्लेयर्स के भीतर यह भरोसा और मजबूत हुआ कि यह टीम किसी भी परिस्थिति में वापसी कर सकती है. विराट कोहली ने आरसीबी के प्लेयर्स की तारीफ करते हुए कहा, 

यह बेहतरीन ग्रुप है. आपके पास लड़कों का एक ऐसा ग्रुप हो जहां ग्राउंड पर उतरते ही आपको ऐसा महसूस हो कि हर बार आपको ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत नहीं है. आपके पीछे और आपके आस-पास ऐसे लोग हैं जो आपके लिए मैच जीत सकते हैं.

विराट कोहली ने इस सीजन आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और जम्मू कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज रासिख डार सलाम की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

हमारे पास पूरे ग्रुप में इतने सारे मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स भी है. मेरा मतलब है कि आप हमारी टीम देखिए, हर डिपार्टमेंट में मजबूत. क्रुणाल पंड्या पर आप हमेशा की तरह भरोसा कर सकते हैं. रासिख इस सीजन में बेहतरीन रहे हैं. सभी बैटर्स ने अपना योगदान दिया. इसलिए मैं एक ऐसे ग्रुप के साथ खेलकर बहुत खुश हूं जहां हमारे पास बैलेंस है, ताकत है और हम हर तरह से एक मजबूत टीम हैं.

आरसीबी के लिए हर सीजन की तरह इस सीजन भी विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन] उनके साथ कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड जैसे बैटर्स ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने बॉलिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी बखूबी संभाली. युवा पेसर रासिख डार सलाम ने भी इस साल अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को कई मैच जितवाए.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement