The Lallantop

'डॉन 3' विवाद में FWICE ने रणवीर सिंह को बैन किया, अब FWICE के खिलाफ केस हो गया!

FWICE के रणवीर सिंह को बैन करने के फैसले को प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने कोर्ट में खुली चुनौती दे डाली है.

Advertisement
post-main-image
पिछले दिनों खबर आई थी 'डॉन 3' विवाद को सुलझाने के लिए सलमान खान आगे आए हैं.

Don 3 Controversy में एक और ट्विस्ट आ गया है. Farhan Akhtar की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ यानी FWICE ने Ranveer Singh पर बैन लगा दिया था. मगर अब इस संस्था के खिलाफ़ भी Bombay Civil Court में एक पिटीशन फ़ाइल करवा दी गई है. रोचक बात ये है कि ये पिटीशन रणवीर ने नहीं बल्कि वेटरन प्रोड्यूसर TP Aggarwal ने दायर की. इसमें उन्होंने FWICE के उस फैसले पर सवाल उठाया, जहां संस्था ने रणवीर को बैन (या बॉयकॉट) करने की मांग की थी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# कौन हैं टीपी अग्रवाल?

टीपी अग्रवाल ने 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ़', 'लव इन नेपाल' और 'रेड एलर्ट: द वॉर विदिन' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं. वो 17 सालों तक इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के प्रेसिडेंट रहे. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) की अध्यक्षता भी की. आज वो इन दोनों संस्थाओं से जुड़े हुए हैं. हाल ही में उन्होंने बॉम्बे सिविल कोर्ट, दिंडोशी में एक अर्जी डाली. इसमें उन्होंने फिल्म बॉडीज़ के उन फैसलों को चैलेंज किया, जहां फिल्मी कलाकारों के खिलाफ़ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव इशू कर दिया जाता है.

Advertisement
tp agarawl
वेटरन प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने FWICE के फैसले को चैलेंज किया है.

# FWICE और IMPPA के खिलाफ़ क्या शिकायत हुई?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने ये शिकायत खास तौर पर FWICE और IMPPA के खिलाफ़ की है. यहां IMPPA वही ऑर्गेनाइजेशन है, जिसके वो 17 सालों तक वो प्रेसिडेंट रहे थे. अपनी अर्जी में उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रेड बॉडी के पास किसी शख्स को बैन या बॉयकॉट करने का कोई हक़ नहीं है. वो किसी तीसरे को भी उनके साथ काम न करने का निर्देश नहीं दे सकतीं. उन्होंने ये शिकायत 'डॉन 3' विवाद और उसके बाद रणवीर सिंह पर लगी रोक के बाद की है.

# पिटीशन में क्या कहा गया?

Advertisement

उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री अलग-अलग लोगों के कोलैबोरेशन से चल रही है. इसलिए इस तरह के विवादों को प्रॉपर लीगल और प्रोफेशनल तरीकों से डील करना चाहिए. इस दौरान किसी भी शख्स को काम करने से रोके जाने का फैसला बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. वो इसलिए क्योंकि इससे लोगों की जिंदगी और रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए जब भी 'डॉन 3' जैसा कोई विवाद आए, तो उसे कानूनी और पारदर्शी तरीके से हल करना चाहिए.

# रणवीर सिंह ने FWICE पर क्या कहा था?

खुद रणवीर सिंह भी यही मानते हैं. जब FWICE ने उन पर बैन लगाया, उससे ठीक पहले उन्होंने संस्था को एक मेल किया था. उसमें उन्होंने कहा कि FWICE 'डॉन 3' केस में कोई अथॉरिटी नहीं रखती. इसलिए उन्हें इसमें दखल नहीं देना चाहिए. बावजूद इसके, ऑर्गनाइजेशन ने देशभर के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और क्रू मेंबर्स से कहा कि वो रणवीर के साथ काम न करें. हालांकि खूब हो-हल्ला मचने पर संस्था के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि FWICE ने रणवीर पर बैन नहीं लगाया. उनके पास ऐसा करने के अधिकार नहीं हैं. लेकिन उन्होंने सबको ये निर्देश जरूर दिए हैं कि कोई भी रणवीर के साथ काम न करे. जो कि एक तरह का बॉयकॉट है. 

वीडियो: रणवीर सिंह को FWICE ने 'डॉन 3' विवाद में किया बैन, अब क्या होगा?

Advertisement