The Lallantop

भुवनेश्वर कुमार की काट नहीं निकाल पाए GT के बैटर्स, एक और तगड़ा स्पेल

साई सुदर्शन IPL में Bhuvneshwar Kumar के आगे ज्यादातर स्ट्रगल करते ही दिखे हैं. उन्होंने लीग में भुवी की 50 गेंदों पर सिर्फ 54 रन बनाए हैं. भुवनेश्वर के आगे उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 108 का है.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ओवर में साई सुदर्शन को आउट कर दिया. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 के फाइनल मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जिनमें GT के टॉप स्कोरर साई सुदर्शन का महत्वपूर्ण विकेट शामिल था।
  • साई सुदर्शन ने इस सीजन में कुल 722 रन बनाए थे और आईपीएल में भुवनेश्वर की बॉलिंग के सामने उनका स्ट्राइक रेट केवल 108 रहा है, जिससे उनके आउट होने की संभावनाएं बढ़ीं।
  • भुवनेश्वर की गेंदबाजी के चलते GT की शुरुआत कठिन हुई, जिससे मैच पर उनकी टीम का दबदबा बना और आगे की रणनीति में गेंदबाजी को समर्थन मिला।

IPL 2026 के फाइनल मैच में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की स्विंग और कंट्रोल का जलवा एक बार फिर देखने मिला. भुवी ने अपने दूसरे ओवर में ही दिखा दिया कि वो इस सीजन के बेस्ट बॉलर क्यों हैं. उन्होंने GT के टॉप स्कोरर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का विकेट लेकर टीम को शुरुआत में ही प्रेशर में ला दिया. और इसी लय के साथ अपने स्पेल को खत्म भी किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भुवनेश्वर ने दूसरे ओवर में झटका विकेट

GT के खिलाफ फाइनल  मुकाबले में भुवी ने अपनी बॉलिंग की धार एक बार फिर दिखाई. दूसरे ओवर की चौथी गेंद भुवी ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली. साई सुदर्शन इस बॉल पर पुल शॉट खेलने गए. लेकिन, गेंद ने बैट का किनारा लिया. विकेटकीपर जितेश शर्मा ने फाइन लेग पर दौड़ते हुए कैच लपक लिया. साई सुदर्शन 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. इस वक्त टीम का स्कोर मात्र 26 रन था.

भुवी ने दूसरी बार आउट किया

भुवनेश्वर कुमार और साई सुदर्शन के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो पेसर ने IPL में साई सुदर्शन को दूसरी बार आउट किया है. इस मैच से पहले भुवी ने 30 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद में उन्हें पवेलियन भेजा था.

Advertisement

साई सुदर्शन IPL में भुवनेश्वर कुमार के आगे ज्यादातर स्ट्रगल करते ही दिखे हैं. उन्होंने लीग में भुवी की 50 गेंदों पर सिर्फ 54 रन बनाए हैं. भुवनेश्वर के आगे उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 108 का है.

फाइनल मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. साई के अलावा उन्होंने जेशन होल्ड को भी पवेलियन भेजा. होल्ड सिर्फ 7 रन बना सके. भुवी ने 7.20 के इकोनॉमी से बॉलिंग की.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final : फाइनल मुकाबले में RCB ने जीता टॉस, गिल बोले बैटिंग ही करना चाहते थे

Advertisement
IPL 2026 में सुदर्शन ने 722 रन बनाए

IPL 2026 में साई सुदर्शन ने बेहतरीन बैटिंग की. इस सीजन उन्होंने एक सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी के जरिए 722 रन बनाए. IPL 2026 में सुदर्शन का हाईएस्ट स्कोर 100 रन रहा. टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement