The Lallantop

रोहित शर्मा ने चली चाल! झांसे में आए कुलदीप ने बड़ी गलती कर दी

दिल्ली कैपिटल्स (Dehli Capitals) के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharam) ने आउट होने का बहाना बनाया. यह मजाक कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर भारी पड़ा. कुलदीप ने अक्षर से DRS लेने को कहा. इसके बाद दिल्ली का एक रिव्यू बेकार चला गया.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर हैं. (फोटो- PTI)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फनी नेचर के लिए जाने जाते हैं. मैच के दौरान अक्सर वह टीम प्लेयर्स के साथ मजाक करते हैं. हिटमैन का मजाक करने का अंदाज ऐसा है कि कभी-कभी प्लेयर उनके झांसे में आ जाते हैं. रोहित का मजाक करना या बहाना करना एकदम रियल लगता है. उन्होंने कुछ ऐसा ही 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया. उनका यह मजाक कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर भारी पड़ गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रोहित ने बनाया बहाना

दरअसल, दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई की पारी का 9वां ओवर कुलदीप यादव डालने आए. नौवें ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे. कुलदीप की फुलर लेंथ गेंद लेग स्टंप पर थी, जिसे रोहित घुटनों पर जाकर स्वीप करना चाहते थे. लेकिन, मिस टाइम होने की वजह से गेंद पैड पर लगकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथ में चली गई.

कुलदीप को यकीन था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई है. इसलिए उन्होंने आउट की अपील की. लेकिन, फील्ड अंपायर ने रोहित को नॉट आउट दिया. इस दौरान रोहित ने ग्राउंड से वापस जाने का बहाना बनाया. वह कुछ कदम चले भी. इससे कुलदीप को भरोसा हो गया कि रोहित आउट हैं. उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल से DRS लेने को कहा.

Advertisement

अक्षर भी कुलदीप के भरोसे में आ गए. उन्होंने DRS लिया. लेकिन अक्षर का यह DRS लेना बेकार गया, क्योंकि अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पैड पर लगी थी. इस तरह रोहित ने बड़ी चालाकी से दिल्ली कैपिटल्स का एक रिव्यू खराब कर दिया. इसके बाद, रोहित शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुके. वह अगले ओवर में आउट हो गए. उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया.

ये भी पढ़ें: RCB की टीम में 5 ओवरसीज प्लेयर खेलते हैं! विराट का जवाब वायरल है

कुलदीप को DRS लेना पसंद है

इनिंग्स ब्रेक के दौरान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव के DRS लेने पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,

Advertisement

मैं वहां पर बाहर जाने की कोशिश कर रहा था. मुझे पता है कि कुलदीप रिव्यू के लिए जाएंगे, जबकि फिफ्टी-फिफ्टी चांस हैं. मैं देर तक बैटिंग करना चाहता था. लेकिन अगले ओवर में आउट हो गया.

हिटमैन ने आगे कहा,

मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि कुलदीप  DRS लेना पसंद करते हैं. वह किस्मत आजमा रहे थे. मैं अगले ही ओवर में आउट हो गया. मैं गेम को डीप में ले जाना चाह रहा था. लेकिन, मैं ऐसा नहीं कर सका. मैंने ग्राउंड पर लड़कों के साथ मस्ती की.

रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बेहतरीन टच में दिखे. हिटमैन ने चैलेंजिंग पिच पर संभलकर खेलते हुए दिल्ली के बॉलर्स को हावी नहीं होने दिया. उन्होंने 26 गेंदों पर 5 चौकों और एक छ्क्के के जरिए 35 रन बनाए.

वहीं अगर मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को मैच जीतने के लिए 163 रनों का टारगेट दिया. उसने यह टारगेट 19वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 90 रन समीर रिजवी ने बनाए.

इस पारी के बाद, समीर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए. जिसके चलते उन्हें ऑरेंज कैप दी गई. समीर रिजवी आईपीएल 2026 में अब तक 160 रन बना चुके हैं.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement