The Lallantop

चोटिल वरुण क्यों खेलते रहे? अजिंक्य रहाणे ने वजह बताई

Varun Chakaravarthy इस महीने की शुरुआत में SRH के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर था. इसके बावजूद वो KKR के लिए खेलते रहे.

Advertisement
post-main-image
वरुण चक्रवर्ती बीच सीजन चोटिल हो गए थे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने में असमर्थ रही और टीम के घुटे हुए वरुण चक्रवर्ती को खेलने के दौरान चोट के बावजूद मैदान में उतारा गया।
  • वरुण चक्रवर्ती की चोट के बावजूद उन्हें खेलने के लिए मैदान में भेजे जाने का कारण टीम फिजियो और BCCI के फिजियो द्वारा चोट की स्थिति का प्रबंधन और खिलाड़ी की खेलने की इच्छा थी।
  • चोटिल होने के बाद वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया, और आईपीएल के बाद वह टीम इंडिया के अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए चयनित नहीं हुए।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. टीम ने सब कुछ ट्राई कर लिया, लेकिन नतीजा नहीं बदला. टीम मैनेजमेंट ने इस दौरान इंजर्ड वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) से भी बॉलिंग करा दी. इसे लेकर BCCI के अधिकारियों ने नाराजगी भी जाहिर की थी. इस पूरे मामले पर अब KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे की सफाई आई है.

Advertisement
चोट के बावजूद खेले वरुण

चक्रवर्ती इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर था. इसके बावजूद वो KKR के लिए खेलते रहे. जब रहाणे से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

हमारी टीम के फिजियो और BCCI और भारतीय टीम के फिजियो के बीच इस बारे में बातचीत हुई थी. मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देता. यह उनका काम है. मेरा काम यह देखना है कि खिलाड़ी की मानसिकता कैसी है, क्या खिलाड़ी खेलना चाहता है या नहीं, और इसमें कितना जोखिम है.

Advertisement
वरुण खेलना चाहते थे

रहाणे के मुताबिक वरुण की इंजरी को ठीक तरह से मैनेज किया गया था. उन्होंने कहा,

हां, सेहत का ध्यान रखना और फिट रहना ज़रूरी है. आपकी चोटें बढ़नी नहीं चाहिए. हम इस बारे में सोचते हैं. लेकिन फिजियो को लगा कि उसकी चोट और नहीं बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपों के बीच RCB ने छोड़ा साथ, यश दयाल ने क्या बताया? 

Advertisement

रहाणे ने कहा कि दर्द के बावजूद खेलते रहने की चक्रवर्ती की इच्छा टीम के लिए उनके समर्पण को दिखाती है. उन्होंने कहा,

वरुण खेलने के लिए उत्सुक थे. और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है. क्योंकि चोट लगने पर ही आप यह दिखाते हैं कि आपके लिए टीम कितनी अहम है. वरुण पूरी तरह से तैयार थे. हां, हमें उन्हें एक मैच में आराम देना पड़ा, क्योंकि उन्हें काफ़ी दर्द हो रहा था. लेकिन उन्हें लगा कि वह खेल सकते हैं. यह बात उन्होंने खुद ही कही थी. जब कोई खिलाड़ी कहता है कि वह खेल सकता है, तो इससे फ़िज़ियो और टीम को एक पॉजीटिव संदेश मिलता है कि वह खेलना चाहता है. 

वरुण चकवर्ती के पास फिलहाल आराम का समय है. लीग राउंड के बाद KKR की टीम सीजन से बाहर हो गई है. IPL के बाद भी वह टीम इंडिया के साथ एक्शन में भी नहीं दिखेंगे. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया है.

वीडियो: ट्रैविस हेड की पत्नी ने विराट पर क्या आरोप लगाए? सोशल मीडिया पर लोग क्या लिख रहे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement