The Lallantop

रियान पराग ने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद कराया!

IPL 2025 में रियान पराग खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. वह 4 मैचों में डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचे. दिल्ली के खिलाफ पारी से पहले उनका हाईएस्ट टोटल 29 रन था. मौजूदा सीजन में रियान कई बार अच्छी शुरुआत करने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

Advertisement
post-main-image
रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली. (फोेटो- PTI)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने अपोनेंट बॉलर्स के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग करके उनकी बखिया उधेड़ दी. इस मैच में रियान ने वही किया, जो एक कप्तान को करना चाहिए. आधे सीजन ऑफ कलर रहे रियान ने दिल्ली के खिलाफ बैटिंग पावर दिखाई. हालांकि, इस मुकाबले में वह 10 रनों से शतक से चूक गए. IPL 2026 में यह उनकी पहली फिफ्टी है. इससे पहले रियान मौजूदा सीजन में स्ट्रगल कर रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्रेशर में खेली दमदार पारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ RR ने अपने दोनों ओपनर सिर्फ 12 रनों पर खो दिए. उस समय राजस्थान की पारी के दो ओवर भी पूरे नहीं हुए थे. 12 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद, टीम प्रेशर में थी. टीम दबाव में इसलिए भी थी, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल इस सीजन टीम के कंसिस्टेंट परफॉर्मर रहे हैं.

ऐसे में रियान पराग पर कप्तानी पारी खेलने का प्रेशर था. चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए पराग ने वही किया, जिसकी उम्मीद मैनेजमेंट को थी. उन्होंने संभलकर खेलते हुए चांस मिलने पर तगड़े हिट भी लगाए. उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 59 गेंदों पर 102 रनों की पार्टनरशिप करके टीम को संकट से निकाला. इस दौरान पराग ने 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सूर्यवंशी ने बुमराह-बोल्ट, कमिंस किसी को नहीं छोड़ा! इस बॉलर को 450 के स्ट्राइक रेट से तोड़ा

90 बनाकर आउट हुए पराग

दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी पूरी करने के बाद, रियान पराग ने अपनी इनिंग्स को एक्सेलरेट किया. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए 50 गेंदों पर 90 रन जड़े. इस इनिंग्स में उन्होंने 8 चौके और 5 छ्क्के लगाए. IPL 2026 में यह उनका हाईएस्ट टोटल है. उनकी धुआंधार बैटिंग के चलते RR अपनी पारी में 6 विकेट पर 225 रन बनाने में सफल रहा.

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे रियान

इससे पहले, IPL 2025 में रियान पराग खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. वह 4 मैचों में डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचे. दिल्ली के खिलाफ पारी से पहले उनका हाईएस्ट टोटल 29 रन था. मौजूदा सीजन में रियान कई बार अच्छी शुरुआत करने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए. मिड टूर्नामेंट में उनका फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छा संकेत है. दिल्ली के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलने के बाद, रियान पराग का कॉन्फिडेंस जरूर बढ़ेगा. 

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement