पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बॉलर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को लेकर हाल ही में एक खबर आई थी. इस खबर में कहा गया कि पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को IPL 2026 के दौरान वीडियो और व्लॉग बनाने से रोक दिया है. लेकिन, हकीकत इसके उलट है. रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने अभी तक अर्शदीप को उनके ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर व्लॉग्स या रील्स को पोस्ट करना बंद करने को नहीं कहा है.
अर्शदीप अब नहीं बना सकेंगे व्लॉग्स! इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर BCCI की गाइडलाइंस हुईं सख्त
टीम इंडिया और पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह काफी एक्टिव व्लॉगर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं. वह रेगुलर रील्स पोस्ट करते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनके इन वीडियोज और रील्स ने BCCI ऑफिशियल्स और मैनेजर का ध्यान खींचा.


क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी 9 मई की शाम अर्शदीप सहित सभी प्लेयर्स से बात करेगी. इस दौरान फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों से हाल में ही BCCI के जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहेगी.
व्लॉग बनाने पर लगेगी रोकटीम इंडिया और पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह काफी एक्टिव व्लॉगर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं. वह रेगुलर रील्स पोस्ट करते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनके इन वीडियोज और रील्स ने BCCI ऑफिशियल्स और मैनेजर्स का ध्यान खींचा. अब ये वीडियो फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से बनाए और पोस्ट किए जाएंगे.
IPL 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के प्लेयर्स के साथ लगातार व्लॉग और बिहाइंड द सीन बना रहे थे. इस दौरान कुछ कंटेंट विवादों में आ गया. मामला BCCI तक पहुंचा. एक वीडियो में अर्शदीप सिंह साथी खिलाड़ी शशांक सिंह की कैचिंग का मजाक उड़ाते दिखे. वहीं, दूसरे वीडियो में उनके साथी युजवेंद्र चहल वेपिंग करते (ई-सिगरेट पीते) नजर आए. ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए.
प्लेयर्स से मांगा जाएगा कमिटमेंट9 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के प्रैक्टिस सेशन के बाद, फ्रेंचाइजी प्लेयर्स के साथ मीटिंग करेगी, और उनसे BCCI की नई गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहेगी. इस दौरान, पंजाब किंग्स के CEO सतीश मेनन प्लेयर्स को ब्रीफ करेंगे और खिलाड़ियों से बोर्ड की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कमिटमेंट्स मांगेगे.
ये भी पढ़ें : IPL का सबसे ओवररेटेड प्लेयर, जिसके एक रन की कीमत है 5 लाख रुपये!
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजर्स, फ्रेंचाइजी ऑफिशियल्स और मालिकों के लिए क्या करें और क्या नहीं करें की लिस्ट जारी की है. मेहमाने के साथ बातचीत, उन्हें टीम होटल में एंट्री देना, स्मोकिंग या वेपिंग, एक्रेडिटेशन कार्ड दिखाना और प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) का पालन करना शामिल है.
BCCI के निर्देश के अनुसार, हर टीम मैनेजर को आदेश मिलने के 48 घंटे के अंदर टीम के साथ मीटिंग करनी होगी. इसलिए पंजाब किंग्स की टीम 9 मई को तय समय के अंदर प्लेयर्स के साथ मीटिंग करेगी. एडवाइजरी में कहा गया है,
दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबलामैनेजर को निर्देश मिलने के 48 घंटों के अंदर एक जरूरी टीम ब्रीफिंग बुलाएं, ताकि सभी प्लयेर्स और सपोर्ट स्टाफ को इसकी बातें बताई जा सकें. हर प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ मेंबर से निर्देशों के मिलने और समझ जाने की पुष्टि करने वाला एक लिखित नोट लिया जा सके.
पंजाब किंग्स की टीम अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला 11 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बने रहने के लिए पंजाब को यह मैच जीतना जरूरी है.
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए






















