IPL का सबसे ओवररेटेड प्लेयर, जिसके एक रन की कीमत है 5 लाख रुपये!
IPL 2021 में पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 5 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा. तब PBKS के कोच अनिल कुंबले ने शाहरुख खान हार्ड हिटिंग को लेकर बड़ी तारीफ की थी. यह उनका IPL में डेब्यू सीजन था. शाहरुख पंजाब के साथ तीन सीजन रहे.

गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में शामिल हार्ड हिटर एम शाहरुख खान (M Shahrukh Khan) का यह छठा IPL सीजन है. वह IPL 2026 में अभी तक फ्लॉप रहे हैं. मौजूदा सीजन में उन्हें जिन मैचों में मौका दिया गया, वह अपने आपको साबित नहीं कर पाए. शाहरुख खान को विस्फोटक बैटर माना जाता है. उनकी आतिशी बैटिंग को ध्यान में रखते हुए पिछले 6 सीजन से उन्हें कुछ IPL फ्रेंचाइजी ने खरीदा और रिटेन भी किया. लेकिन, शाहरुख खान कभी टीमों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. अक्सर, IPL में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को सबसे ज्यादा ओवररेटेड प्लेयर माना जाता है. लेकिन, ओवररेटेड खिलाड़ी के मामले में शाहरुख, मैक्सवेल से भी आगे हैं. उनके एक रन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है.
पंजाब को किया निराशIPL 2021 में पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 5 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा. तब PBKS के कोच अनिल कुंबले ने शाहरुख खान की हार्ड हिटिंग को लेकर बड़ी तारीफ की थी. यह उनका IPL में डेब्यू सीजन था. शाहरुख पंजाब के साथ तीन सीजन रहे. इन 3 सीजन में उन्होंने पंजाब के लिए 33 मैच खेले और 426 रन बनाए. उनका हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा. वह टीम के लिए फिफ्टी भी नहीं लगा पाए.
शाहरुख खान ने इस दौरान पंजाब किंग्स के लिए 2021 में 11 मैचों में 153 रन, 2022 में 8 मैचों में 117 रन और 2023 में 14 मैचों में 156 रन बनाए थे. उनकी इस निराशाजनक परफॉर्मेंस के देखते हुए PBKS ने 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया.
गुजरात ने 7.40 करोड़ में खरीदाIPL 2024 के मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान पर जमकर बोली लगाई. फ्रेंचाइजी उन्हें हर हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी. मिनी ऑक्शन के दौरान GT ने शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा. टीम को यकीन था कि शाहरुख खान ताबड़तोड़ बैटिंग करेंगे.
ये भी पढ़ें: यशस्वी और शेफाली बुरा फंसे, डोप टेस्ट नहीं देने पर NADA ने थमाया नोटिस!
शाहरुख के लिए IPL 2024 का सीजन भी औसत रहा. इस सीजन उन्होंने GT के लिए 7 मैच खेले और 127 रन स्कोर किए. उनका हाईएस्ट स्कोर 58 रन रहा. इसके बाद, गुजरात ने उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया. IPL 2025 में उन्होंने GT के लिए 15 मैच खेले और 179 रन बनाए. उनका हाईएस्ट स्कोर 57 रन रहा. यह उनके टैलेंट के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं थी. टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी.
IPL 2026 में शर्मनाक प्रदर्शनIPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान पर फिर भरोसा किया. इस बार भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया. लेकिन, मौजूदा सीजन में उन्होंने टीम को बहुत निराश किया है. IPL 2026 में उनके स्टैट्स पर नजर डालें, तो शाहरुख ने इस सीजन 5 इनिंग्स में सिर्फ 43 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 17 रन है. तगड़ी हिट लगाने के मिले मशहूर शाहरुख खान IPL 2026 में 3 चौके और 2 छक्के ही लगा पाए हैं.
इस तरह शाहरुख खान ने पंजाब को तीन सीजन निराश करने के बाद गुजरात को भी निराश ही किया है. गुजरात टाइटंस के साथ यह उनका तीसरा सीजन है. अगर इस साल वह बचे मैचों में परफॉर्मेंस नहीं कर पाए, तो उन्हें टीम से रिलीज किया जाना तय है.
वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

