The Lallantop

RR के खिलाफ श्रेयस की टीम के लिए वैभव को रोकना होगा मुश्किल!

पंजाब के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में भी राजस्थान का दबदबा रहा है. इस स्टेडियम में दोनों टीमें अब तक 2 बार आमने-सामने आई हैं. दोनों बार राजस्थान की टीम मैच जीतने में सफल रही. पंजाब को राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत का इंतजार है.

Advertisement
post-main-image
इस सीजन पंजाब के टॉप 3 बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के प्रमुख पावर हिटर्स हिस्सा लेंगे।
  • पंजाब किंग्स ने इस सीजन अभी तक 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपने प्रदर्शन का दबदबा वापिस पाना चाहता है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने अब तक पंजाब के खिलाफ कुल 30 मैचों में 17 जीते हैं, वहीं पंजाब को अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान के खिलाफ पहली जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी।

IPL 2026 में 28 अप्रैल को दो टीमों के पावर हिटर्स के बीच मुकाबला होगा. पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें इस सीजन लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. अपने होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ में पंजाब की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल जैसे हिटर्स चुनौती होंगे. RR की टीम इस मैच को जीत अपना मोमेंटम वापस पाना चाहेगी.   

Advertisement
एक भी मैच नहीं हारी पंजाब

IPL 2026 में PBKS का दबदबा बरकरार है. इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तनी में टीम एक भी मैच नहीं हारी है. पंजाब ने 7 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की. 6 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच बारिश की वजह से हो नहीं पाया था. मैच में दोनों टीमों ने ए-एक पॉइंट शेयर किया. पंजाब 13 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है.

खतरनाक तिकड़ी

मौजूदा सीजन में पंजाब के टॉप 3 बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की है. प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने हर टीम के बॉलर्स को डॉमिनेट किया है. IPL 2026 में प्रभसिमरन 287, श्रेयस अय्यर 279 और प्रियांश आर्या 254 रन बना चुके हैं. ये तीनों बैटर्स राजस्थान के लिए मुसीबत बन सकते हैं.  

Advertisement
बॉलर्स ने दिखाया कंट्रोल

IPL 2026 में पंजाब के बैटर्स का बोलबाला तो रहा ही है, लेकिन टीम की बॉलिंग ने भी कंट्रोल दिखाया है. अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और मार्को येन्सन ने अब तक इम्पैक्टफुल बॉलिंग की है. मौजूदा सीजन में अर्शदीप ने 7, वैशाक ने 6 और येन्सन ने 5 विकेट लिए हैं. ये बॉलर्स राजस्थान की बैटिंग लाइन अप के लिए चुनौती हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की बहन ने सुनील नारायण को कहा 'भईया', KKR बैटर का 'ब्रदर' वायरल हो गया

वहीं, अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी टीम के ट्रंप कार्ड हैं. वह RR के लीडिंग रन स्कोरर हैं. IPL 2026 में सूर्यवंशी अब तक 357 रन बना चुके हैं. उन्होंने पिछले मैच में सेंचुरी भी जड़ी है. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी शानदार फॉर्म में हैं. वह टूर्नामेंट में 255 रन स्कोर कर चुके हैं. इसके अलावा, विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल ने 232 रन बनाए हैं.

Advertisement

राजस्थान की टीम की बॉलिंग भी अभी तक सधी हुई रही है. टीम के स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर लगातार पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. वह 13 विकेट ले चुके हैं. उनके अलावा रवि बिश्वनोई ने भी असरदार बॉलिंग की है. वह 11 विकेट ले चुके हैं. लेफ्ट आर्म पेसर नाद्रे बर्गर ने भी अपनी बॉलिंग से काफी प्रभावित किया है. उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं. पंजाब के बैटर्स को ये बॉलर्स ज्यादा खुलकर खेलने की आजादी नहीं देंगे.  

पंजाब VS राजस्थान हेड टू हेड

IPL में दोनों टीमों के ओवरऑल आंकड़ों की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स पर भारी पड़ी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं. इस दौरान राजस्थान ने 17 और पंजाब ने 12 मैच जीते. एक मैच टाई रहा है.

पंजाब के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में भी राजस्थान का दबदबा रहा है. इस स्टेडियम में दोनों टीमें अब तक 2 बार आमने-सामने आई हैं. दोनों बार राजस्थान की टीम मैच जीतने में सफल रही. पंजाब को राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत का इंतजार है.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

Advertisement