पेट्रोल-डीजल और CNG के बाद LPG पर भी महंगाई की मार पड़ गई है. फ्यूल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 42 रुपये बढ़ गई है. कोलकाता में इसी सिलेंडर की कीमत में 53.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,113.5 और कोलकाता में 3,255.5 रुपये में मिलेगा. 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर (फ्री ट्रेड LPG यानी FTL) के दाम में 11 रुपये का इजाफा हुआ है.
LPG सिलेंडर खरीदना हुआ महंगा, कमर्शियल के साथ 5kg छोटू के भी रेट बढ़े
Commercial LPG Cylinder Price Hike: दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू हो गई हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत क्या होगी? यहां पता करें.
Advertisement

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी. (PTI)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
अब दिल्ली में 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर का रेट बढ़कर 821.5 रुपये हो गया है. LPG सिलेंडों की नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू हो गई हैं.
यह खबर अपडेट हो रही है…
Advertisement
वीडियो: खर्चा पानी: मोदी सरकार ने निवेशकों के लिए क्या बड़ा फैसला लिया?
Advertisement


















