The Lallantop

प्रियांश-प्रभसिमरन के बाद श्रेयस ने डाला इम्पैक्ट, बेकार गई शिवांग की बॉलिंग

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की जीत का सिलसिला जारी है. अपने चौथे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया. इस सीजन पंजाब की यह तीसरी जीत है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट पर पूरा करते हुए IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।
  • प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की पावरप्ले में तेज बल्लेबाजी और श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी ने पंजाब की इस जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
  • इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम का मनोबल बढ़ने के साथ ही श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिससे टीम की रणनीति पर ध्यान केंद्रित होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) के बैटर्स की ‘पावरफुल बैटिंग’ देखने को मिली. पंजाब की तरफ से पहले प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, बाद में रही कसर प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पूरी कर दी. इन तीनों बैटर्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स को बैकफुट पर धकेल दिया. प्रियांश और प्रभसिमरन ने पावरप्ले में आतिशी बैटिंग करके जीत की पटकथा लिख दी. पंजाब को मैच जीतने के लिए 220 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 4 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. IPL 2026 में यह पंजाब की तीसरी जीत है.

Advertisement
प्रियांश ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

प्रियांस आर्या ने सनराइजर्स के खिलाफ जबरदस्त ‘इम्पैक्ट’ डाला. उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए हैदराबाद के बॉलर्स की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. उनकी शानदार ‘पावर हिटिंग’ के आगे हैदराबाद के गेंदबाजों की एक न चली. इस दौरान प्रियांश ने सनराइजर्स के बैटर्स को रिमांड पर लेते हुए सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. प्रियांश इस मुकाबले में 20 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए.

प्रभसिमरन भी पीछे नहीं रहे

सनराइजर्स के बॉलर्स को प्रभसिमरन ने भी गियर में लिया. उन्होंने प्रियांस आर्या के साथ मिलकर आक्रामक बैटिंग की. दोनों एंड से आतिशी बल्लेबाजी होने के चलते हैदराबाद के बॉलर्स को संभलने का मौका नहीं मिला.दोनों बैटर्स ने पावरप्ले में 93 रन बनाकर पंजाब के लिए जीत आसान कर दी. इस दौरान प्रभसिमरन ने 4 चौकों और 4 छक्कों के जरिए 24 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी. वह 25 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए. प्रियांश और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 38 बॉल्स पर 99 रन की पार्टनरशिप की.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अभिषेक ने पंजाब के किसी बॉलर को नहीं छोड़ा, वैशाक के एक ओवर में 4 छक्के जड़ दिए

श्रेयस ने खेली कप्तानी पारी

प्रियांश और प्रभसिमरन के आउट होने के बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम पर प्रेशर नहीं आने दिया. इस बीच जब उन्हें मौका मिला, तो लंबे-लंबे हिट भी लगाए. श्रेयस ने ‘इम्पैक्टफुल इनिंग्स’ खेलते हुए 24 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 33 गेंदों पर नॉट आउट 69 रन बनाए. श्रेयस ने 5 चौके और 5 छ्क्के जड़े. IPL 2026 में यह श्रेयस की दूसरी हाफ सेंचुरी है.

बेकार गई शिवांग की बॉलिंग

सनराइजर्स की तरफ से शिवांग कुमार ने मैच पलटने की पूरी कोशिश की. उन्होंने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए लगातार 3 ओवर में 3 विकेट लिए. उन्होंने अपने पहले और दूसरे ओवर में प्रियांस आर्या और प्रभसिमरन को आउट करके हैदराबाद की मैच में वापसी कराई. लेकिन, श्रेयस अय्यर ने शानदार बैटिंग करके हैदराबाद के इरादोें पर पानी फेर दिया. शिवांग कुमार ने मैच में असरदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 3 विकेट लिए. इस मुकाबले में कप्तानी पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया.

Advertisement

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement