The Lallantop

अर्शदीप फिर हो रहे ट्रोल! प्रियांश आर्या का मजाक उड़ाने पर भड़के फैंस

IPL 2026 : Punjab Kings के बॉलर Arshdeep Singh का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था. इस वीडियो में उन्होंने Mumbai Indians के बैटर Tilak Varma पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. उस वायरल वीडियो क्लिप की वजह से अर्शदीप की काफी आलोचना हुई थी.

Advertisement
post-main-image
वीडियो शेयर कर फिर फंसे अर्शदीप सिंह. (फोटो- Reuters/Screengrab)

पंजाब किंग्स (PBKS) के पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बार मामला टीम के यंग बैटर प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) से जुड़ा है. हाल में अर्शदीप ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें टीम के विस्फोटक बैटर प्रियांश आर्या भी नजर आए. अर्शदीप की यह हरकत क्रिकेट फैंस को नागवार गुजरी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्लिप अर्शदीप सिंह की स्नैप चैट स्टोरी के जरिए सामने आई है. क्लिप में प्रियांश आर्या टीम के साथी हरप्रीत बरार के साथ बस की पिछली सीट पर बैठे दिख रहे हैं. मौजूदा समय में PBKS की टीम लखनऊ में है. पंजाब की टीम अपना आखिरी लीग मैच खेलने यहां पहुंची है.

फैंस ने आवाज पहचान ली

हालांकि, वीडियो में अर्शदीप सिंह दिखाई नहीं दिए. लेकिन, फैंस ने ब्रैकग्राउंड में उनकी आवाज को पहचान लिया. इस दौरान अर्शदीप सिंह हंसने से पहले प्रियांश से कहते हैं,

Advertisement

कितना क्यूट लड़का है. मुझे अपनी स्माइल दिखाओ. अपने दांत दिखाओ.

इसके बाद, पास बैठे हरप्रीत बरार मुंह से सीटी बजाते हैं और अर्शदीप सिंह ठहाका लगाकर हंसते है. इस दौरान, प्रियांश आर्या कैमरे से दूर देखते हुए फोन पर बात करते हुए दिखाई देते हैं. 

Advertisement
फैंस की राय अलग-अलग

अर्शदीप के इस वीडियो को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ फैंस का मानना है कि टीम के अंदर इस तरह का मजाक ठीक नहीं है. वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि प्रियांश वीडियो में असहज दिख रहे हैं. एक सीनियर खिलाड़ी को उनके साथ ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें : RCB को ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, टॉप-2 से बाहर होने का खतरा!

तिलक वर्मा पर कर चुके हैं रंगभेदी टिप्पणी

कुछ दिन पहले अर्शदीप का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में उन्होंने मुंबई इंडियंस के बैटर तिलक वर्मा पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. उस वायरल वीडियो क्लिप की वजह से अर्शदीप सिंह की काफी आलोचना हुई थी. वीडियो में अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे’ कहकर संबोधित किया था.

प्लेऑफ के लिए स्ट्रगल रही PBKS

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जाने के लिए स्ट्रगल कर रही है. LSG के खिलाफ उसे अपना आखिरी लीग मैच बड़े मार्जिन से जीतना होगा. इसके अलावा, पंजाब को दूसरी टीमें के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना है. एक समय पंजाब की टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीते थे. तब, उसकी जगह प्लेऑफ में पक्की मानी जा रही थी. लेकिन, 8वें मैच के बाद से पंजाब की टीम जीत की पटरी से उतर गई. मौजूदा सीजन में पंजाब की टीम 13 मैच खेल चुकी है, जिनमें 6 मुकाबले टीम ने जीते है. और इतने ही मुकाबले हारे हैं. वहीं, एक मैच बारिश के चलते नहीं हुआ था. 13 पॉइंट्स के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement