भारतीय टीम को आखिरकार यूके दौरे पर जीत मिल ही गई. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद भारत ने वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है. टीम इंडिया की इस पहली जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल. टी20 सीरीज में फ्लॉप रहे अक्षर ने सारी कसर पहले वनडे में पूरी कर दी. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी दावेदारी फिर पेश कर दी है.
अक्षर पटेल ने ODI में पूरा किया T20 का बदला!
अक्षर पटेल ने पहले वनडे में सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी कमाल किया. चार विकेट और अर्धशतक के कारण वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.


अक्षर पटेल ने पहले वनडे में सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी से भी कमाल किया. मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. 80 रन के स्कोर पर टीम ने 5 विकेट खो दिए थे. विल जैक्स के आउट होने के बाद टीम मुश्किल में थी. इसी समय में जो रूट और लियाम डॉसन ने पारी को संभाला. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. जब ऐसा लगने लगा कि इंग्लैंड ने मैच में वापसी कर ली है, तभी अक्षर पटेल ने डॉसन को आउट करके टीम को ब्रेक थ्रू दिला दिया.
अक्षर पटेल का अर्धशतकडॉसन के जाने के बाद जो रूट को पार्टनर की जरूरत थी. अक्षर पटेल ने टेलएंडर्स को बाहर करके रूट को जमने का मौका ही नहीं दिया. अक्षर ने अपने 9.5 ओवर के स्पैल में 62 रन देकर चार विकेट लिए. लेकिन उनका कमाल यही तक जारी नहीं रहा.
जब वह बल्लेबाजी करने आए तब भी टीम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. भारत के 160 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. भारत अगर यहां एक और विकेट खोता तो टीम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती थीं. लेकिन, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने यहां नाबाद साझेदारी करके टीम को समय से पहले ही जीत दिला दी. अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में 57 रन बनाए. चार विकेट और फिफ्टी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
यह भी पढ़ें- WTC में होगा सेमीफाइनल, अब वनडे और T20 वर्ल्ड कप भी बदलेगा!
अक्षर पटेल के लिए यह प्रदर्शन काफी जरूरी था. आयरलैंड के खिलाफ वह बल्ले से कुछ नहीं कर पाए थे. दो मैचों में उनके खाते में दो ही विकेट आए. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें पांचों मैच में मौका मिला. लेकिन, यहां भी वह फ्लॉप ही रहे थे. उनके बल्ले से केवल 19 ही रन आए. वहीं, विकेट की बात करें तो वहां भी कुछ खास नहीं था. उनके नाम चार पारियों में 2 ही विकेट थे. इस प्रदर्शन के बैगेज को लेकर वह वनडे में आए और कमाल कर दिया.
आपको बता दें कि अक्षर ने अपना पिछला वनडे मैच 2025 में सिडनी में खेला था. अक्षर का प्रदर्शन औसत था लेकिन तब भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. पहले रविंद्र जडेजा के लिए और फिर हर्ष दुबे के लिए. टीम में जगह के लिए अक्षर को लगातार वॉशिंटन सुंदर से भी चुनौती मिलती रही. हालांकि, अक्षर अब अपने प्रदर्शन से अपनी दावेदारी पुख्ता जरूर कर दी है. खास तौर पर गौतम गंभीर को जो अब तक ऑलराउंडर से ऑब्सेस्ड नजर आ रहे हैं.
वीडियो: एक युग का अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास









