भारत और इंग्लैंड के बीच 3 ODI मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) ने जमकर प्रैक्टिस की. टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि हेड कोच के रिश्ते टीम के सीनियर प्लेयर्स के साथ अच्छे नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और विराट कोहली के बीच बातचीत नहीं हुई. ऐसा माना जा रहा है कि गंभीर और विराट के बीच 'ऑल इज नॉट वेल' वाला सीन है.
कोहली और गंभीर के बीच ऑल इज नॉट वेल? प्रैक्टिस सेशन में नहीं की एक दूसरे से बात
क्या टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है? रिपोर्ट के मुताबिक, एजबेस्टन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच और कोहली के बीच बातचीत नहीं हुई.


टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एजबेस्टन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर और विराट आपस में बातचीत करते नजर नहीं आए. कोहली ने नेट्स में काफी देर बैटिंग की. इसके बाद जब कोहली प्रैक्टिस करके बाहर निकले, तो बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट से जाकर बात की. दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई.
इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर,विराट कोहली के पास नहीं गए. सितांशु कोटक ने विराट से बात की और फिर तुरंत जाकर गंभीर से कुछ चर्चा करते दिखे. सितांशु की बातचीत से लगा कि वह विराट से हुई बातचीत का अपडेट उन्हें दे रहे हों. इस बीच कोहली नेट सेशन छोड़कर आगे निकल गए थे.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रैक्टिस के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने बाकी सभी प्लेयर्स से बातचीत की. वह रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल सहित गुरनूर बरार के साथ डिस्कशन करने नजर आए. लेकिन जब तक विराट नेट्स में थे, तब तक गंभीर उनसे दूर ही रहे.
ये भी पढ़ें: कोहली-गिल के बीच लंबी चर्चा हुई, शुभमन ने 2027 वर्ल्ड कप का जिक्र क्यों किया?
गौतम गंभीर पर उठ रहे सवालआयरलैंड के बाद इंग्लैंड टूर पर भी टीम इंडिया प्रदर्शन शर्मनाक रहा. आयरलैंड ने पहले भारत को T20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद, इंग्लैंड टूर पर टीम इंडिया की हालत और खस्ता हो गई. इंग्लिश टीम ने भारत को 5 T20 मैचों की सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप किया. यह बाइलेटरल T20 सीरीज में भारत की सबसे बड़ी हार है.
दोनों सीरीज में हेड कोच गौतम गंभीर ठोस स्ट्रेटजी बनाने में नाकाम रहे. लगाातर 2 T20 सीरीज क्लीन स्वीप होने के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं. टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.
इंजर्ड थे विराटविराट कोहली की बात करें, तो वह काफी समय बाद टीम इंडिया में कमबैक कर रहे हैं. विराट IPL 2026 के फाइनल में इंडर्ज हो गए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इस चोट की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाए. लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ विराट की वापसी से टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. इंग्लैंड से T20 सीरीज हारने बाद, भारतीय टीम जोरदार कमबैक करने के लिए तैयार है.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









