क्रिकेट फॉलो करने वाले एक्सपर्ट्स और फैन्स गेम में कुछ नया तड़का लगाए जाने की डिमांड कई सालों से कर रहे हैं. ICC ने अब इस पर विचार शुरू कर दिया है. क्रिकेट को चलाने वाली संस्था ने ने हाल ही में एडिनबर्ग में अपनी सालाना बैठक की. इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई. वर्ल्ड कप के दोनों फॉर्मेट (ODI और T20) के साथ-साथ WTC में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.
WTC में होगा सेमीफाइनल, अब वनडे और T20 वर्ल्ड कप भी बदलेगा!
ICC WTC को 12 टीमों तक एक्सटेंड करने पर विचार कर रही है. कुछ रिपोर्ट्स में ODI को 40 ओवर करने की बात थी, लेकिन इसमें अभी कोई भी बदलाव नहीं होगा.


अभी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें खेलती हैं. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा सजेशन है कि इसे घटाकर 12 टीमों पर ला दिया जाएगा. साथ ही 'सुपर सेवन' स्टेज जोड़ा जाए. ये बदलाव 2027 वर्ल्ड कप तक लागू हो सकते हैं. अगला वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है.
इसके लिए ग्लोबल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से सिर्फ 2 टीमें आगे बढ़ेंगी, पहले 4 टीमें जाती थीं. इससे टूर्नामेंट छोटा और रोमांचक बनेगा.
T20 वर्ल्ड कप में 'सुपर 8' स्टेज को बढ़ाकर 'सुपर 10' करने पर विचार चल रहा है. इन बदलावों से एक मैच ज्यादा होगा, जिसकी ICC को सबसे डिमांड है. ये मैच है भारत बनाम पाकिस्तान.
दोनों टीमें बड़े टूर्नामेंट्स के अलावा बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलतीं, लेकिन टीवी पर ये सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच है. ज्यादा भारत-पाकिस्तान मैच होने से क्रिकेट की कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ेगी.
फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का क्या होगा?इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2027-2031 के लिए अपने ज्यादातर मैच फिक्स कर लिए हैं. बाकी फुल मेंबर देशों के शेड्यूल अभी तय नहीं हुए. अगस्त में एक मीटिंग होगी, जहां बचे कैलेंडर पर फैसला होगा. सितंबर में इस पर आखिरी समीक्षा की जाएगी.
अगले FTP साइकिल के बाद व्हाइट बॉल (वनडे और T20) बाइलेटरल सीरीज कम हो जाएंगी. उनकी जगह मिनी इंटर-कॉन्टिनेंटल क्वाड्रेंगुलर टूर्नामेंट्स होंगे. हर रीजन से 2 टीमें आएंगी. इससे ज्यादा रोमांचक मुकाबले होंगे और एसोसिएट टीमों को भी मौके मिलेंगे.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सेमीफाइनल?WTC को 12 टीमों तक एक्सटेंड करने पर विचार चल रहा है. न्यूजीलैंड बोर्ड के सदस्य रोजर ट्वोज की अगुवाई में वर्किंग ग्रुप अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल करने पर काम कर रहा है. लेकिन अगले FTP में इसे शामिल करना थोड़ा मुश्किल है.
ये भी पढ़ें- कोच रयान टेन डोशेट छोड़ेंगे टीम इंडिया का साथ: रिपोर्ट
WTC को लेकर एक दिलचस्प प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इसमें सेमीफाइनल जोड़ने की. अभी टॉप 2 टीमें सीधे फाइनल खेलती हैं. सेमीफाइनल से मिडिल टेबल की टीमों को भी जीतने का मौका मिलेगा. इससे टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा रोमांच आएगा. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका अब तक WTC जीत चुके हैं.
ODI 50 ओवर का ही रहेगाकुछ रिपोर्ट्स में ODI को 40 ओवर करने की बात थी, लेकिन अभी कोई भी बदलाव नहीं होगा. ICC ODI फॉर्मेट को इंटरेस्टिंग बनाए रखने पर चर्चा कर रहा है, मगर कुल ओवरों की संख्या 50 ही रहेगी.
ODI वर्ल्ड कप सुपर लीग को भी वापस नहीं लाया जाएगा. 2020-2023 तक ये चला था, जो एसोसिएट टीमों के लिए फायदेमंद था. 2027 क्वालीफाइंग के लिए इसे हटा दिया गया.
हालांकि, ICC ने फुल मेंबर देशों को प्रोत्साहित किया है कि वो अपनी 'A' टीमों और एसोसिएट टीमों के बीच ज्यादा व्हाइट बॉल मैच कराएं. इससे क्रिकेट भी डेवलप होगा. हाल में भारत और श्रीलंका की A टीमों ने कई सीरीज खेली हैं.
वर्ल्ड क्लब T20 आ सकता हैT20 फॉर्मेट में एक बड़ा टूर्नामेंट आने वाला है. वर्ल्ड क्लब T20. ये दुनिया भर की डोमेस्टिक T20 फ्रेंचाइजी लीग की टॉप टीमों को एक साथ लाएगा. अगले कुछ सालों में इसे शुरू किया जा सकता है. लेकिन एक कंडीशन है, कैलेंडर में जगह मिलनी चाहिए.
इस साल फ्रेंचाइजी एक्जीक्यूटिव्स की ग्लोबल मीटिंग होगी, जिसमें आगे के प्लान पर चर्चा हो सकती है. FIFA के क्लब वर्ल्ड कप की तरह ICC भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट का फायदा उठाना चाहता है.
कुल मिलाकर ICC क्रिकेट को ज्यादा आकर्षक, कमर्शियल और बैलेंस्ड बनाना चाहता है. वर्ल्ड कप छोटे लेकिन ज्यादा रोमांचक होंगे. भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मैच बढ़ेंगे. टेस्ट क्रिकेट को नई जान मिलेगी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी जगह दी जाएगी.
वीडियो: ICC World cup को लेकर क्या बड़ा अपडेट आया?












