The Lallantop

LSG को रास नहीं आ रहा होम ग्राउंड! ऋषभ पंत को कुछ करना होगा

IPL 2026 में LSG को अपना होम ग्राउंड रास नहीं आ रहा. लखनऊ टीम अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन लगातार 2 मैच हार चुकी है. कप्तान ऋषभ पंत को होम ग्राउंड पर हार के सिलसिले को रोकने के लिए रणनीति बनानी होगी.

Advertisement
post-main-image
LSG की इस सीजन लगातार 2 मैच होम ग्राउंड पर हार चुकी है. (फोटो-PTI)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम को इस सीजन अपना होम ग्राउंड रास नहीं आ रहा है. 12 अप्रैल को उसे अपने घर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिर हार मिली. इस मुकाबले में GT ने उसे 7 विकेट से शिकस्त दी. LSG ने  GT को मैच जीतने के लिए 165 रनों का टारगेट दिया था. इससे पहले 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को लखनऊ में हराया था. IPL 2026 में यह टीम अपने घर में लगातार 2 मैच हार चुकी है. अपने होम ग्राउंड पर LSG मैच न हारे, इसके लिए कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कुछ अलग करना पड़ेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गुजरात के खिलाफ मैच में लखनऊ की टीम हर मामले में पीछे रही. इस मुकाबले में GT ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 164 रन बना पाई. लखनऊ के टॉप स्कोर एडेन मारक्रम रहे, जिन्होंने 30 रन बनाए. उनके अलावा टीम के ज्यादातर बैटर अच्छी शुरुआत करने के बावजूद, टिक नहीं पाए. GT के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट लिए. प्रसिद्ध के अलावा मोहम्मद सिराज, राशिद खान और अशोक शर्मा ने भी इकोनोमिक बॉलिंग की. अशोक ने दो विकेट लिए, जबकि, कागिसो रबाडा और सिराज को एक-एक विकेट मिला. इस सीजन गुजरात की यह दूसरी जीत है.

पंत को बनानी होगी रणनीति

ऋषभ पंत को अपने होम ग्राउंड पर हार के सिलसिले को रोकना होगा. इसके लिए उन्हें स्ट्रेटजी बनानी होगी. लखनऊ की टीम में एक से बढ़कर एक बैटर हैं.लेकिन, इन बल्लेबाजों ने अभी तक टीम को निराश किया है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो LSG का कोई भी बैटर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 20 बल्लेबाजों में भी नहीं है. इससे पता चलता है कि पंत को आने वाले मैचों से पहले टीम की बैटिंग पर काफी मेहनत करनी होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: LSG बना देता रनों का पहाड़, प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रेक लगा दी

पूरन-मार्श ने किया निराश

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ बैटर हैं. लेकिन, ये दोनों अभी तक फ्लॉप रहे हैं. पूरन 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बना पाए हैं. वहीं, मिचेल मार्श ने इतने ही मैचों में 75 रन स्कोर किए हैं. इनके अलावा, हार्ड हिटर अब्दुल समद और आयुष बडोनी भी इम्पैक्ट नहीं डाल पाए.

कमजोर रही बॉलिंग

IPL 2026 में LSG की बॉलिंग भी कमजोर रही है. प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी को छोड़ दें, तो बाकी बॉलर्स ज्यादा विकेट नहीं निकाल पाए हैं. लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 6 और शमी ने 4 विकेट लिए हैं. इन दोनों के अलावा, दिग्वेश राठी, आवेश खान और मणिमारन सिद्धार्थ अब तक बेसर रहे हैं. लखनऊ के बॉलर्स का न चलना उसकी हार की मुख्य वजह है.

Advertisement

लखनऊ ने इस सीजन 4 मैचों में से 2 जीते और 2 हारे हैं. LSG की दोनों जीते घर से बाहर आई हैं. लखनऊ टीम अब 22 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी. मौजूदा समय में RR की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. अगर ऋषभ पंत को अपने होम ग्राउंड पर यह मुकाबला जीतना है, तो उन्हें टीम की कमजोरियों खासकर बैटिंग और बॉलिंग पर काम करना होगा. नहीं, तो राजस्थान से जीतना मुश्किल हो जाएगा. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement