वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में बवाल मचा रखा है. वैभव अपनी जबरदस्त पावर हिटिंग से बॉलर्स को हर मैच में प्रेशर में डाल रहे हैं. 25 अप्रैल को उनकी पावरफुल बैटिंग सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बॉलर्स ने झेली. इस मैच में वैभव ने शतक जड़ा. मैच के दौरान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के बीच मजेदार बातचीत हुई. ईशान ने वैभव से रहम करने तक की बात कह दी थी.
‘मेरी टीम पर रहम करना…’, ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी से ऐसा क्यों कहा?
SRH के खिलाफ वैभव ने जिस विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की उसे देख हर कोई हैरान था. उन्होंने SRH के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा.


SRH के खिलाफ वैभव ने जिस विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की उसे देख हर कोई हैरान था. उन्होंने SRH के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. बैटिंग के दौरान ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी से जो बात की, उसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया. ईशान ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा,
“मैंने उनसे कहा कि भाई तुम जिस तरीके से बैटिंग कर रहे हो, वो तो बिल्कुल पागलपन वाली है! तुम जिस तरह मार रहे हो, देखकर कभी-कभी डर भी लगता है कि अगर तुम थोड़ी देर और क्रीज पर टिके रहते तो स्कोरबोर्ड कैसा दिखा रहा होता. इसलिए हमारे लिए उनकी विकेट लेना बहुत जरूरी था. स्कोर 228 था, वो आसानी से 258 तक पहुंच सकता था. क्रिकेट कमबैक्स का गेम है. हमने उन्हें आउट करके थोड़ी वापसी की थी."
ईशान ने आगे कहा,
36 गेंदों पर जड़ा शतक"मैंने उनसे मजाक में कहा, 'भाई जब मेरे खिलाफ खेल रहे हो तो मेरी टीम पर थोड़ा रहम कर दिया करो. मुझे तुम्हारे सारे राज़ और अंदर की बातें पता हैं.'”
वैभव सूर्यवंशी ने मैच में 36 गेदों पर शतक जड़ा. इस शतकीय पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. IPL में यह उनकी दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. इससे पहले IPL 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था. उनकी अटैकिंग बैटिंग के चलते राजस्थान रॉयल्स ने बोर्ड पर 228 रनों का टोटल लगाया.
ये भी पढ़ें: कोच रिकी पोटिंग ने बता दिया, क्यों पंजाब किंग्स को हराना इतना मुश्किल है?
वैभव का शतक RR के काम न आया. SRH ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 229 रनों का टारगेट 5 विकेट खोकर ही पूरा कर लिया. हैदराबाद के टॉप स्कोरर ईशान किशन रहे. उन्होंने 31 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार पारी खेली.
जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्यवंशीIPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में है. इस सीजन में अगर 2 मैचों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी हर मुकाबले में उनके बल्ले से रन आए हैं. मौजूदा सीजन में सूर्यवंशी ने 8 पारियों में 357 रन बनाए हैं. वह 2 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी जड़ चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. IPL 2026 में उन्होंने अब तक 235 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी


















