The Lallantop

MI से नाराज हैं हार्दिक पांड्या? इंस्टाग्राम पर अपनी ही टीम को अनफॉलो किया

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) की हार के बाद फैंस ने गौर किया कि कैप्टन हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर MI को अनफॉलो कर दिया है. यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. अफवाहें उड़नी लगीं कि टीम और कैप्टन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, इसके कुछ देर बाद उन्होंने MI को फिर फॉलो करना शुरू कर दिया.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ मुकाबले में नहीं खेल सके. (पीटीआई फोटो)

IPL 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई. इस बीच फैंस ने गौर किया कि कैप्टन हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर MI को अनफॉलो कर दिया है. यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. अफवाहें उड़नी लगीं कि टीम और कैप्टन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के बाद कुछ समय के लिए हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर मुंबई इंडियंस (MI) के ऑफिशियल पेज को अनफॉलो कर दिया. लेकिन कुछ ही मिनटों बाद, फैन्स ने देखा कि MI एक बार फिर उन अकाउंट्स में शामिल हो गया था, जिन्हें पांड्या फॉलो कर रहे थे. सोशल मीडिया पर हुई यह छोटी सी हलचल ही ऑनलाइन अफवाहों का बाजार गर्म करने के लिए काफी थी. 

hardik pandya unfollow mumbai indians on instagram
(फोटो: ITG)

कहना मुश्किल है कि यह गलती से किया गया अनफॉलो था, कोई तकनीकी गड़बड़ थी या हार के बाद सचमुच हार्दिक ने अनफॉलो कर दिया था. न तो हार्दिक पांड्या और न ही मुंबई इंडियंस ने इसे लेकर कोई टिप्पणी की है.

Advertisement
MI-हार्दिक को लेकर अफवाहें क्यों बढ़ रही हैं?

साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को अचानक हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया. फैंस को यह बात पसंद नहीं आई कि रोहित जैसे दिग्गज को बिना किसी वजह के कप्तानी से हटा दिया गया. इस फैसले ने फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया. एक गुट जो रोहित शर्मा के प्रति अपनी वफादारी बनाए हुए था और दूसरा जो हार्दिक के नेतृत्व का समर्थन कर रहा था.

इसका असर मैदान पर भी दिखा, जहां हार्दिक को अक्सर अपने ही घरेलू मैदान पर दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा. 2024 और 2026 के सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन और मैदान पर हार्दिक के कुछ फैसलों (जैसे बुमराह को देर से गेंदबाजी देना) ने फैंस के गुस्से को और हवा दी. तब से लेकर अब तक, फ़्रैंचाइजी या कैप्टन से जुड़ी हर मुश्किल घड़ी पर फैंस की पैनी नजर रही है.

ये भी पढ़ें: RCB के ख‍िलाफ MI को खल गई कप्तान हार्दिक की कमी, वापसी पर क्या है अपडेट?

Advertisement

 रविवार, 11 मई को हुए मैच की बात करें तो ये रोमांचक मुकाबला RCB की टीम ने 2 विकेट से जीत लिया. पहले बैटिंग करते हुए MI ने 167 रन बनाए थे. इसके जवाब में RCB को आख‍िरी ओवर में 15 रन बनाने थे. इस दौरान उन्होंने रोमारियो शेफर्ड का विकेट भी गंवा दिया. फिर भी भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाकर मैच में RCB की वापसी करा दी. हार्दिक की गैर मौजूदगी में अंतिम ओवर डालने राज बावा आए थे. 

वीडियो: हार्दिक पांड्या का ब्लंडर पड़ा MI को भारी, कप्तानी पर उठने लगे सवाल

Advertisement