The Lallantop

एंडी फ्लावर, जिन्होंने RCB को सिखाया कि IPL जीतें कैसे

IPL 2024 में एंडी फ्लावर ने RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी और टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर स्ट्रैटजी बनाई. 2024 के सीजन में किस प्लेयर को रखना है और किसे रिलीज करना है, इसका फैसला लिया. इस डिसीजन का असर भी दिखा. एंडी फ्लावर ने अपने पहले ही सीजन में इम्पैक्ट डाला और RCB को प्लेऑफ तक पहुंचाया.

Advertisement
post-main-image
हेड कोच एंडी फ्लॉवर RCB को बैक टू बैक दो ट्रॉफी जिता चुके हैं. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अगस्त 2023 में एंडी फ्लावर को RCB का नया हेड कोच नियुक्त किया गया, जिन्होंने संजय बांगर की जगह ली और IPL 2024 सीजन से टीम का नेतृत्व किया।
  • RCB की लगातार खराब परफॉर्मेंस और 2023 में प्लेऑफ से बाहर होने के कारण टीम ने कोचिंग स्टाफ में परिवर्तन किया।
  • एंडी फ्लावर के मार्गदर्शन में RCB ने IPL 2025 और 2026 में लगातार ट्रॉफी जीतीं और टीम की रणनीति में सुधार हुआ।

IPL के 17 सीजन बीत चुके थे, लेकिन RCB के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी. 2023 सीजन टीम के लिए दिल तोड़ देने वाला था. इस सीजन RCB प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई. IPL 2023 में RCB ने 14 मैचों में से 7 जीते और 7 हार गई.

Advertisement

फिर IPL 2024 के सीजन से पहले टीम में बड़ा बदलाव हुआ. अगस्त 2023 में जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंडी फ्लावर (Andy Flower) RCB के नए हेड कोच बनाए गए. उन्होंने संजय बांगर (Sanjay Bangar) को रिप्लेस किया. अब पिछले दो सीजन में एंडी फ्लावर ने वो कर दिया, जो उनसे पहले RCB का कोई कोच नहीं कर पाया. IPL 2025 में RCB को ट्रॉफी जिताने वाले हेड कोच एंडी फ्लावर ने 2026 में भी टीम को चैंपियन बना दिया.

एंडी फ्लावर ने पहले सीजन में डाला इम्पैक्ट

IPL 2024 में एंडी फ्लावर ने RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी और टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर स्ट्रैटजी बनाई. 2024 के सीजन में किस प्लेयर को रखना है और किसे रिलीज करना है, इसका फैसला लिया. इस डिसीजन का असर भी दिखा. एंडी फ्लावर ने अपने पहले ही सीजन में इम्पैक्ट डाला और RCB को प्लेऑफ तक पहुंचाया.

Advertisement
2025 में जिताया खिताब

इसके बाद, IPL 2025 में हेड कोच एंडी फ्लावर के अंडर RCB ने कमाल कर दिया. इस सीजन टीम ने वो हासिल किया, जिसका उसे 17 सालों से इंतजार था. IPL 2025 यानी 18वें सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहली बार ट्रॉफी जीती. फाइनल मुकाबले में उसने पंजाब किंग्स को हराया. एंडी फ्लावर पहले RCB कोच बने जिन्होंने टीम को IPL ट्रॉफी जिताई.

2026 में फिर बनाया चैंपियन

इस सीजन एंडी की कोचिंग में RCB ने अटैकिंग स्ट्रैटजी अपनाई.  टीम का यह आक्रामक रवैया फाइनल तक जारी रहा. RCB ने IPL 2026 में 14 में 9 मैच जीते, और बेहतर नेट रन रेट के साथ टेबल टॉपर रही.

पहले क्वालीफायर में RCB ने GT को एकतरफा अंदाज में 92 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री की. फिर, 31 मई को फाइनल में RCB का मुकाबला फिर GT से हुआ. इस खिताबी मुकाबले में भी RCB ने दमदार खेल दिखाते हुए GT को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली. इस तरह एंडी फ्लावर की कोचिंग में RCB बैक टू बैट दो बार IPL फाइनल जीतने में सफल रही.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL में फोड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी की बड़ी तैयारी, टेस्ट क्रिकेट खेलने पर फोकस

एंडी फ्लावर ने की विराट की तारीफ

टाइटल जीतने के बाद एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की. विराट इस सीजन RCB के टॉप रन स्कोरर रहे. उन्होंने 675 रन बनाए. चेज मास्टर विराट ने GT के खिलाफ फाइनल में भी 75 रनों की नॉट आउट पारी खेली.

विराट की तारीफ करते हुए एंडी फ्लावर ने कहा,

विराट, मुझे पता है कि आप पर बहुत ध्यान दिया जाता है, और यह सही भी है. लेकिन, मैं इस ड्रेसिंग रूम पर आपके इम्पैक्ट को नजरंदाज नहीं करना चाहता. आप इस ड्रेसिंग रूम की धड़कन हैं. आप ग्राउंड पर आकर टफ अपोनेंट्स का सामना करने में जो हिम्मत दिखाते हैं, वह हम सबके लिए शानदार उदाहरण है.

टीम की तारीफ में क्या बोले एंडी फ्लावर?

लगातार दूसरा खिताब जीतने के बाद, एंडी फ्लावर टीम की परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस्ड हुए. उन्होंने RCB की तारीफ करते हुए कहा,

जब मैं अपने सीजन को देखता हूं, खासकर पिछले कुछ प्लेऑफ्स मैचों को, जो बात सबसे ज्यादा दिखती है वह है इस टीम में हर किसी का निडर रवैया. जब आप टॉप लेवल पर खेल रहे होते हैं, वो चाहे टेस्ट क्रिकेट हो, वर्ल्ड कप हो या IPL, आपको स्किल और क्रिकेट इंटेलिजेंस की जरूरत होती है. हमने इस सीजन यह बहुत देखा है, आप में से कई लोगों ने इस स्किल को दिखाया है.

पाटीदार ने बताया बेस्ट कोच

इस दौरान RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम के एंडी फ्लावर की प्रशंसा करते उन्हें बेस्ट कोच बताया. उन्होंने कहा,

मैंने IPL में 5 सीजन खेले हैं. एंडी फ्लावर बेस्ट कोचों में से एक हैं. एंडी फ्लावर उन प्लेयर्स के साथ भी टाइम एक्सपेंड करते हैं, जो नहीं खेल रहे होते हैं. वह हर खिलाड़ी को टाइम देते हैं. मेरे पास एंडी फ्लावर की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं जिन कोचों के अंडर खेला हूं उनमें एंडी बेस्ट हैं.

एंडी फ्लावर सफल कोच

एक कोच के तौर पर एंडी फ्लावर काफी सक्सेसफुल रहे हैं. साल 2010 में उनकी कोचिंग में इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप जीता था. फ्रेंचाइजी लीग में उनके पास कोचिंग का काफी एक्सपीरिएंस है. उनकी कोचिंग LSG की टीम लगातार दो बार प्लेऑफ्स में पहुंची. वह PSL में मुल्तान सुलतांस, ILT20 में गल्फ जायंट्स और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के कोच रहे हैं. इसके अलावा, उनकी कोचिंग में CPL टीम सेंट लूसिया किंग्स दो बार फाइनल में पहुंची है.

वीडियो: RCB के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जो कहा, उसे जानकर इमोशनल हो जाएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement