IPL 2026 में 21 मई को गुजरात टाइटंस ( GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में GT ने CSK को 89 रनों से हराया. रनों के अंतर से IPL इतिहास में यह CSK की सबसे बड़ी हार है. यह IPL 2026 में CSK का आखिरी मैच था. यह मुकाबला चेन्नई के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ. स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) सहित बाकी प्लेयर्स पर BCCI ने जुर्माना भी लगाया.
CSK के प्लेयर्स बुरा फंसे! BCCI ने कप्तान ऋतुराज समेत पूरी टीम पर ठोका जुर्माना
IPL 2026 में यह पहली बार नहीं है, जब CSK की टीम पर स्लो ओवर रेट वजह से फाइन लगा हो. इससे पहले, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी धीमी ओवर रेट की वजह से चेन्नई की टीम पर जुर्माना लगाया गया था.


IPL 2026 में यह दूसरा मौका था, जब CSK की टीम ने स्लो ओवर से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया. GT के खिलाफ मैच में CSK की टीम निर्धारित समय के अंदर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई. धीमी ओवर रेट की वजह से टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
इसके अलावा, प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा पर भी गाज गिरी. इन सभी प्लेयर्स पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है. IPL 2026 में यह पहली बार नहीं है, जब CSK की टीम पर स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन लगा हो. इससे पहले, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी धीमी ओवर रेट की वजह से चेन्नई की टीम पर जुर्माना लगाया गया था.
CSK के खिलाफ इस मुकाबले में GT ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे. गुजरात के लिए टॉप स्कोर साई सुदर्शन रहे. उन्होंने 84 रन बनाए. उनके अलावा, शुभमन गिल ने 64 और जोस बटलर ने 57 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल से किया था बाहर, हाईकोर्ट ने WFI को लगाई फटकार
चेन्नई को मैच जीतने के लिए 230 रनों का टारेगट मिला. लेकिन, CSK की पूरी टीम 14वें ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई. चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 47 रन शिवम दुबे ने बनाए. उनके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रनों की पारी खेली. गुजरात ने यह मुकाबला 89 रनों से जीता. GT की तरफ से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 3-3 विकेट लिए.
CSK के लिए IPL 2026 का सीजन काफी निराशाजनक रहा. मौजूदा टूर्नामेंट में चेन्नई की टीम 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले जीत पाई. गुजरात के खिलाफ मिली करारी हार के बाद चेन्नई की टीम IPL 2026 से बाहर हो गई. IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब CSK की टीम लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2024, 2025 और 2026 के सीजन में प्लेऑफ में एंट्री करने में नाकाम रही.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?



















