The Lallantop

IPL 2026 में KKR के इस यंग्सटर का जलवा! टीम इंडिया को मिलने वाला है फ्यूचर स्टार

IPL 2026 में KKR के बैटर अंगकृष रघुवंशी जबरदस्त इम्पैक्ट डाला है. वह इस सीजन में अब तक 5 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली.

Advertisement
post-main-image
अंगकृष रघुवंशी ने KKR के लिए पूरे सीजन शानदार बैटिंग की है. (फोटो-PTI)

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम बेहतर परफॉर्मेंस करने में नाकाम रही. उसे शुरुआत के 7 में से 6 मैचों में हार मिली. एक मुकाबला बारिश के चलते नहीं हुआ. लगातार 6 मैच हार जाने के बाद, टीम को वापसी करना मुश्किल हो गया. मौजूदा सीजन में KKR की टीम में एक से बढ़कर एक हार्ड हिटर हैं पर ज्यादा इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. लेकिन इसी KKR की टीम में शामिल 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी ने बिना कोई शोर मचाए खास उपलब्धि हासिल कर ली. इस सीजन KKR का कोई भी बैटर अभी तक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया. IPL 2026 में रघुवंशी KKR के लिए 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए. इसके अलावा, उन्होंने कुछ और पर्सनल माइलस्टोन भी अपने नाम किए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
5 फिफ्टी जड़ चुके रघुवंशी

IPL के मौजूदा सीजन में जहां KKR के ज्यादातर बैटर स्ट्रगल कर रहे हैं. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने कंसिस्टेंसी दिखाई. उनके बल्ले से लगातार रन निकले हैं. IPL 2026 में वह अब तक 5 फिफ्टी जड़ चुके हैं. 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने शानदार पारी खेली. इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नॉट आउट 82 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए.  इस सीजन यह उनकी 5वीं फिफ्टी थी. उनकी इस बेहतरीन पारी के चलते KKR गुजरात टाइटंस के खिलाफ 247 रन बनाने में सफल रहा.

ये भी पढ़ें: सिराज और होल्डर ने किया ब्लंडर, KKR ने बिगाड़ दिया पूरा गण‍ित

Advertisement
रघुवंशी की लय बरकरार

अंगकृष रघुवंशी ने 29 मार्च को KKR के पहले मैच में जो लय दिखाई, उसे टूर्नामेंट के लास्ट फेज तक बरकरार रखा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिफ्टी लगाने वाले रघुवंशी ने SRH के खिलाफ भी पचासा जड़ा. IPL 2026 में यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी थी. इस सीजन वह सिर्फ चार मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, बाकी मुकाबलों में उन्होंने इम्पैक्टफुल बैटिंग की. इस सीजन SRH के खिलाफ उन्होंने दोनों मैचों में हाफ सेंचुरी जड़ी. पिछले मैच में RCB के खिलाफ 71 रन स्कोर किए. वहीं, 16 मई को उन्होंने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध नॉट आउट 82 रन बनाकर फिर इम्पैक्ट डाला. वह IPL 2026 में अब तक 12 इनिंग्स में 422 रन बना चुके हैं.

खास क्लब में शामिल हुए रघुवंशी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रनों की पारी खेलने वाले अंगकृष रघुवंशी खास क्लब में शामिल हो गए. वह 21 साल की उम्र में IPL के एक सीजन में 5 या उससे अधिक हाफ सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर्स के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. साल 2018 में ऋषभ पंत ने 21 साल की उम्र में बेहतरीन बैटिंग करते हुए 6 हाफ सेंचुरी लगाई थीं. साल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने भी 21 साल की उम्र में शानदार बैटिंग करते हुए 6 अर्धशतक लगाकर पंत की बराबरी की. IPL 2022 में देवदत्त पडिक्कल ने 21 साल में जलवा बिखेरा. इस सीजन भी उन्होंने अब तक 5 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, IPL  2026 में KKR के बैटर अंगकृष रघुवंशी 21 साल की उम्र में अब तक 5 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement