The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 mohammed siraj and jason holder drop finn allen who scored 93 runs kkr vs gt match

सिराज और होल्डर ने किया ब्लंडर, KKR ने बिगाड़ दिया पूरा गण‍ित

फिन एलन ने हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद टॉप गियर में बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने GT के किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा. फिन एलन ने कागिसो रबाडा, राशिद खान, जेसन होल्डर और अरशद खान की गेंदों पर छक्के लगाए. उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर 93 रन जड़े. अपनी पारी में फिन एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए.

Advertisement
pic
16 मई 2026 (पब्लिश्ड: 11:21 PM IST)
Finn Allen, Finn Allen batting, Finn Allen batting against gt, Finn Allen batting against gujarat titans,
फिन एलन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी बैटिंग की. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात टाइटंस ( GT) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बैटर फिन एलन (Finn Allen) की पावर हिटिंग देखने को मिली. उनकी दमदार बैटिंग के चलते KKR ने 247 रन बनाए. इस सीजन यह कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर है. फिन एलन जब तक क्रीज पर रहे ,GT के बॉलर्स पर प्रेशर हावी रहा. KKR की पारी में फिन एलन ने छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने इस मुकाबले में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए. हालांकि, इस मैच में फिन एलन ऐसी आतिशी बैटिंग नहीं कर पाते, अगर मोहम्मद सिराज और जेसन होल्डर ने उनका कैच न छोड़ा होता. एलन ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 21 बॉल्स पर फिफ्टी जड़ी.

होल्डर ने छोड़ा कैच

KKR की पारी का आगाज करने आए फिन एलन ने तीसरे ओवर से अटैक करना शुरू किया. गुजरात की तरफ से तीसरा ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए. इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए. लेकिन, ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने वापसी की. उन्होंने ओवर की लास्ट बॉल 139.3 KPH की स्पीड से डाली. यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी. एलन ने 30 यार्ड्स के ऊपर के करारा शॉट लगाया. एक्सट्रा कवर पर गेंद हवा में थी. उस एरिया में जेसन होल्डर मौजूद थे. उन्होंने एक हाथ से कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. उस समय फिन एलन 14 रनों पर थे.

33 रनों पर सिराज ने ड्रॉप किया

कैच छूटने के बाद फिन एलन ने अटैक करना जारी रखा. जब वह 33 रनों पर थे, तब उन्हें आउट करने का मौका GT को फिर मिला. लेकिन, इस बार मोहम्मद सिराज ने कैच मिस कर दिया. KKR की पारी का 7वां ओवर जेसन होल्डर डालने आए. इस ओवर की 5वीं गेंद पर होल्डन ने एलन को चकमा दिया. उन्होंने 135.5 KMP की रफ्तार से शॉर्ट बॉल डाली. फिन एलन को पुल शॉट खेलने के लिए रूम नहीं मिला. वह बॉल को सही से टाइम नहीं कर पाए. गेंद लॉन्ग ऑन पर हवा में चली गई. लेकिन, मोहम्मद सिराज कैच नहीं पकड़ पाए. बाद में, सिराज का कैच छोड़ना GT को भारी पड़ गया.

ये भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी पंजाब किंग्स, वजह भी जान लीजिए!

35 गेंदों पर जड़े 93 रन

दो जीवनदान मिलने के बाद फिन एलन ने अपनी पावरफुल बैटिंग का जलवा दिखाया. उन्होंने हार्ड हिटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस के बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी. उनके आसमानी छक्के देखने लायक थे. इस दौरान फिन एलन ने महज 21 गेंदों पर फिफ्ट ठोक दी.

फिन एलन ने हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद टॉप गियर में बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने GT के किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा. फिन एलन ने कागिसो रबाडा, राशिद खान, जेसन होल्डर और अरशद खान की गेंदों पर छक्के लगाए. उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर 93 रन जड़े. अपनी पारी में फिन एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए. उनकी इस करिश्माई पारी के चलते KKR की टीम अपनी इनिंग्स में 247 रन बनाने में सफल रही. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()