The Lallantop

6 महीने बाद ODI खेलने उतरे यशस्वी ने गंवा दिया मौका!

यशस्वी जायसवाल शुरुआत में इस सीरीज के लिए नहीं चुने गए थे. लेकिन विराट कोहली के बाहर होने पर वह स्क्वाड में शामिल हुए.पहले वनडे में जायसवाल को मौका नहीं मिला. दूसरे मुकाबले में उन्हें नितीश रेड्डी की जगह टीम में मौका दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी जायसवाल ने दिसंबर 2025 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला था. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI में यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग में मौका दिया, तथा प्रिंस यादव समेत तीन बदलाव किए गए।
  • विराट कोहली के बाहर होने और नीतीश कुमार रेड्डी की चोट के कारण यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया और ओपनिंग स्लॉट दिया गया।
  • यशस्वी जायसवाल के कम प्रदर्शन के बावजूद यदि नीतीश रेड्डी अगले मैच में नहीं खेलते हैं तो उन्हें फिर से मौका मिल सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI में टीम इंडिया तीन बदलावों के साथ उतरी. प्रिंस यादव (Prince Yadav) को डेब्यू का मौका मिला. वहीं, इस मुकाबले के लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लगभग छह महीने बाद इस फॉर्मेट में मौका दिया गया. लेकिन, जायसवाल इसका फायदा नहीं उठा सके. उनका कमबैक फ्लॉप ही रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जायसवाल को मिला ओपनिंग का मौका

जायसवाल शुरुआत में इस सीरीज के लिए नहीं चुने गए थे. लेकिन, विराट कोहली (Virat Kohli) के बाहर होने पर वह स्क्वाॅड में शामिल हुए. पहले वनडे में जायसवाल को मौका नहीं मिला. दूसरे मुकाबले में टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) चोटिल हैं. वह इस मैच के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. उनके बाहर होने के बाद टीम ने बल्लेबाजी में डेप्थ के लिए यशस्वी जायसवाल को मौका दिया. जायसवाल के लिए गिल ने अपना बैटिंग स्लॉट भी छोड़ दिया. जायसवाल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे. वहीं, गिल खुद तीसरे नंबर पर उतरे.

ये भी पढ़ें : वैभव को ड्रॉप किया जाना चाहिए, मांजरेकर ने कड़ा एक्शन लेने की बात कर दी 

Advertisement
वापसी में फ्लॉप रहे जायसवाल

जायसवाल ने स्ट्राइक लिया. पहला ओवर गजनफर ने डाला. यह ओवर मेडन रहा. जायसवाल थोड़ा संघर्ष करते दिख रहे थे. अगले ओवर में जायसवाल ने 5वीं गेंद पर चौका लगाया. लेकिन, अगली गेंद पर आउट हो गए. वैभव की वापसी उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. जायसवाल ने नौ गेंद खेली और केवल चार ही रन बना पाए.

जायसवाल ने पिछला वनडे मैच, 6 दिसंबर 2025 को खेला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें शुभमन गिल की जगह मौका दिया गया था. विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में जायसवाल ने शतकीय पारी खेली थी. 121 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद रहे थे. लेकिन, अगली सीरीज में गिल की वापसी हुई और जायसवाल बाहर हो गए. अगर नीतीश रेड्डी अगले मैच में भी नहीं खेलते हैं तो शायद जायसवाल को फिर से मौका मिल सकता है. 

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो जायसवाल के साथ ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने 48 रन की पारी खेली. उन्होंने गिल के साथ 87 रन की साझेदारी की. रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आए ईशान किशन. इसके बाद तो दोनों ऐसा जमे कि उन्हें आउट करने में अफगानिस्तान के पसीने छूट गए. दोनों बल्लेबाजों के बीच 224 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

Advertisement

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement