भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का गोल्डन फेज जारी है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सेंचुरी लगाने के बाद उन्होंने वनडे में भी कमाल कर दिया. सीरीज के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 84 रन बनाकर टीम को तो जीत दिला दी. सेंचुरी के लिए रन नहीं बचे. लेकिन, लखनऊ में उन्होंने सेंचुरी लगाकर सारी कसर पूरी कर दी. लखनऊ में कप्तान साहब के बल्ले से रनों का बारिश होती दिखी. उन्होंने दिखाया कि लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट का क्या मतलब होता है.
शुभमन गिल ने बतौर कप्तान ठोकी पहली सेंचुरी, टीम इंडिया की जीत में फिर बने हीरो
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन के बाद, लखनऊ में भी कमाल किया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक शतकीय पारी खेली.


इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को मौका देने के लिए गिल ने खुद को डिमोट किया. वह बतौर ओपनर नहीं, बल्कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. जायसवाल केवल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद, कप्तान गिल ने रोहित के साथ 87 रन की साझेदारी की. फिर ईशान के साथ मिलकर उन्होंने अफगानिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब दी. अपना शतक पूरा करने के लिए उन्हें केवल 77 गेंदे ही लगीं. अपनी 154 रन की शतकीय पारी के दौरान गिल ने 13 शानदार चौके और 2 लंबे छक्के जड़े. ईशान किशन के साथ उन्होंने 224 रनों साझेदारी की. वह मैच के दौरान गर्मी से काफी परेशान भी दिखे. कई बार मैदान पर फीजियो आए, लेकिन गिल ने बल्लेबाजी जारी रखी.
बतौर कप्तान पहली सेंचुरीयह बतौर वनडे कप्तान गिल की पहली सेंचुरी है. वहीं, वनडे फॉर्मेट में यह उनकी 9वीं सेंचुरी है. उन्होंने महज 63 पारियों में ही एमएस धोनी की नौ वनडे सेंचुरी की बराबरी कर ली है. अब वनडे में गिल का औसत 59 तक पहुंच गया है. एक्टिव खिलाड़ियों में वनडे में उनका औसत सबसे ज्यादा है.
ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने सेंचुरी मारी, कई प्लेयर्स अब अपनी जगह नहीं बचा पाएंगे
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच की बात करें, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए. हालांकि जब गिल और ईशान किशन के बीच 224 रनों की साझेदारी टूटी थी, वहां से लग रहा था कि भारत 450 से अधिक आराम से बना लेगा. लेकिन, अंतिम 10 ओवर अफगानिस्तान के नाम रहे. इस मैच में अफगानिस्तान के लिए नांगेलिया खरोटे ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, 3 विकेट राशिद खान ने चटकाए.
वहींं, टारगेट को चेज करते हुए पूरी अफगान टीम 232 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने ये मुकाबला 170 रनों से जीत लिया. ये रनों के लिहाज से अफगानिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार है.
शुभमन गिल को पिछले साल अक्टूबर में टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी. उस समय कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि रोहित को इस तरह कप्तानी से नहीं हटाया जाना चाहिए था. गिल अभी काफी यंग हैं. गिल ने कभी कुछ नहीं कहा बस बल्ले से जवाब देते रहे. उन्होंने बतौर वनडे कप्तान 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 59.42 के औसत से 416 रन बनाए हैं. यह रिकॉर्ड बताते हैं कि कप्तानी का उनके फॉम पर असर नहीं हुआ है.
वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?














