The Lallantop

शिवम दुबे फिर से रहे फ्लॉप, लोग रिंकू सिंह का नाम लेकर पीछे पड़ गए!

Rinku Singh की जगह T20 World Cup 2024 टीम में मौका पाने वाले Shivam Dube बैटिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. ऐसे में फैन्स दुबे को खूब ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
शिवम दुबे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में खाता भी नहीं खोल सके (फोटो: PTI)

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की घोषणा 30 अप्रैल को हो चुकी है. इसके बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम में मौका नहीं मिलने को लेकर खूब बात हुई. इंडियन टीम में रिंकू की जगह शिवम दुबे को मौका दिया गया है. ऐसे में अब ये चर्चा एक बार फिर तब शुरु हो गई है, जब 5 मई को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान शिवम दुबे (Shivam Dube) बैटिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इसके बाद से फैन्स जहां रिंकू को अभी भी स्क्वॉड में शामिल करने की बात कर रहे हैं, वहीं दुबे को खूब ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, इस मैच के दौरान शिवम दुबे बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वो अपनी पारी की पहली गेंद पर ही राहुल चाहर की गेंद पर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे. दुबे पिछले मुकाबले में भी खाता नहीं खोल सके थे और पहली गेंद पर ही आउट हुए थे. लगातार दूसरे मैच में दुबे के जीरो पर आउट होते ही फैन्स रिंकू सिंह का नाम लेकर उन्हें ट्रोल करने लग गए.

एक यूजर ने लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“वर्ल्ड कप का प्रेशर अभी से शुरु हो गया.”

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह के वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने की वजह IPL से जुड़ी है? गावस्कर ने 'असली' बात बता दी

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

“अब भी समय है कि रिंकू सिंह को स्क्वॉड में ले लो और शिवम दुबे को रिजर्व में रख लो.”

एक और यूजर ने लिखा,

Advertisement

“रिंकू सिंह के लिए रास्ता साफ करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं शिवम दुबे.”

एक और यूजर ने लिखा,

“जब से वर्ल्ड कप में सेलेक्ट हुआ है, खेलना ही भूल गया है.”

शिवम दुबे की बात करें तो वो इस सीजन वो अच्छे टच में दिख रहे हैं. इस मैच से पहले 10 मैचों में उनके नाम 50 के औसत से कुल 350 रन थे. उनका स्ट्राइक रेट 171.57 का रहा था. जबकि रिंकू सिंह के 10 मैच में 18.86 के औसत से 132 रन ही हैं. शायद इसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही सेलेक्टर्स ने उन्हें रिंकू सिंह की जगह टीम में चुना था. हालांकि पिछले दो मैच में दुबे जिस तरह से आउट हुए हैं, उसने सेलेक्टर्स की चिंता को जरूर बढ़ा दिया होगा.

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

वीडियो: धोनी ने मिचल को डबल दौड़ाया फिर भी CSK को रन क्यों नहीं मिला?

Advertisement