The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 world cup 2024 sunil gavaskar on Rinku singh team india selection

रिंकू सिंह के वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने की वजह IPL से जुड़ी है? गावस्कर ने 'असली' बात बता दी

T20 World cup 2024 के लिए टीम इंडिया में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं मिल पाई है. जिसमें एक नाम स्टार बैटर Rinku Singh का भी है.

Advertisement
pic
1 मई 2024 (अपडेटेड: 1 मई 2024, 03:14 PM IST)
Rinku Singh, World cup, sunil gavaskar
रिंकू सिंह को T20 वर्ल्ड कप में रिजर्व प्लेयर के तौर पर चुना गया (फोटो: X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप (T20 World cup 2024) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. 30 अप्रैल को अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने 15 प्लेयर्स के नाम का ऐलान कर दिया. इस टीम में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं मिल पाई है. जिसमें एक नाम स्टार बैटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) का भी है. रिंकू को रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में रखा गया है. इसको लेकर फैन्स लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने रिंकू को टीम में जगह नहीं मिलने के पीछे की वजह बताई है.

गावस्कर के मुताबिक IPL 2024 में रिंकू सिंह की फॉर्म कुछ खास नहीं रही है, इस वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई है. उन्होंने स्पोर्ट्स टुडे को बताया,

“हो सकता है कि IPL 2024 में अभी तक उनका फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा हो. उन्हें बैटिंग के ज्यादा मौके भी नहीं मिले हैं और शायद यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना.”

ये भी पढ़ें: 'देश के लिए वो...' हार्दिक पंड्या के सपोर्ट में खुलकर उतरे ये इंडियन दिग्गज

गावस्कर ने आगे बताया कि ये भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता रखती है. उन्होंने कहा,

“ये टीम खिताब की प्रबल दावेदार है. इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं है. इंटरनेशनल लेवल पर, कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है और अगर इस भारतीय टीम की किस्मत थोड़ी भी साथ देती है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि साल 2007 के बाद T20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनेगी.”

इंटरनेशनल क्रिकेट में रिंकू का कमाल

रिंकू सिंह की बात करें तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 15 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 89 के औसत से कुल 356 रन हैं. इस दौरान रिंकू का स्ट्राइक रेट 176.23 का रहा है. हालांकि IPL 2024 में रिंकू का फॉर्म अब तक कुछ खास नहीं रहा है. 9 मैच में उनके नाम महज 123 रन हैं. उनका औसत 20.50 का रहा है.

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

वीडियो: विराट कोहली स्ट्राइक रेट पर बात कर अपने आलोचकों को चुप करा गए!

Advertisement

Advertisement

()