IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नए नवेले कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की लगातार चर्चा हो रही है. उनके खेल से कहीं ज्यादा उनके खिलाफ हो रही हूटिंग को लेकर. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान फैन्स ने हार्दिक को निशाने पर लिया था. अब इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी राय रखी है.
हार्दिक के साथ मुंबई में क्या होगा? पूर्व क्रिकेटर की ये बात सुन उनके फैन्स टेंशन में आ जाएंगे!
Mumbai Indians के नए नवेले कप्तान Hardik Pandya को लगातार हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब पूर्व क्रिकेटर Manoj Tiwari ने अपनी बात रखी है.
.webp?width=360)
दरअसल 24 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मैच खेला गया था. जब हार्दिक टॉस के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरे, तभी फैन्स ने उनके खिलाफ हूटिंग शुरू कर दी थी. फैन्स इस दौरान 'रोहित-रोहित' के नारे भी लगाते नजर आए. पूरे मैच के दौरान हार्दिक के खिलाफ हूटिंग होती रही थी. ऐसे में मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक को 1 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले में और ज्यादा हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है.
उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा,
“मुझे लगता है कि यहां उनकी थोड़ी अधिक हूटिंग होने वाली है. हमें यह देखना होगा कि मुंबई में उनका स्वागत कैसे किया जाता है. क्योंकि एक फैन (रोहित और मुंबई इंडियंस) के तौर पर किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि कप्तानी रोहित से लेकर हार्दिक को दी जाएगी.”
ये भी पढ़ें: हूटिंग को लेकर पीटरसन ने जो कहा, हार्दिक पंड्या को और बुरा ना लग जाए!
तिवारी ने आगे कहा,
“रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफियां अपने नाम कीं, बावजूद इसके उनसे कप्तानी ले ली गई. मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बात फैन्स को पसंद नहीं आई... यही वजह है कि मैदान पर आपको फैन्स की प्रतिक्रिया दिख रही है.”
हालांकि तिवारी ने ये भी कहा कि इस मुश्किल समय में हार्दिक के निपटने के तरीके से वो प्रभावित हैं. उन्होंने कहा,
हार्दिक को कप्तानी मिलने से नाराज फैन्स!“टीवी पर जो मैं देख पा रहा हूं कि हूटिंग के बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा. वह नर्वस नहीं हुए, जो एक अच्छे स्वभाव की निशानी है.”
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 15 दिसंबर को रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी सौंपी थी. मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम खर्च करने के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार IPL की ट्रॉफी जीत चुकी है. वो 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे और उन्होंने 10 सीजन तक टीम की कप्तानी की. ऐसे में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से फैन्स हैरान रह गए थे और तब से ही वो लगातार हार्दिक पंड्या की आलोचना कर रहे हैं.
वीडियो: चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताई शिवम दुबे की तगड़ी परफ़ॉर्मेंस के पीछे की कहानी













