The Lallantop

ब्लैंक चेक... गंभीर को KKR लाने के लिए शाहरुख खान किस हद तक चले गए थे?

KKR IPL Champion बन गई है. इन्होंने फ़ाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह से हराया. और इस जीत से पहले ही एक ख़बर तेजी से वायरल होने लगी थी. दावा है कि गंभीर को वापस लाने के लिए शाहरुख खान ने ब्लैंक चेक ऑफ़र कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान ने ऑफ़र कर दिया था ब्लैंक चेक (PTI)

गौतम गंभीर ने KKR को IPL2024 का चैंपियन बना दिया है. और अब निश्चित तौर पर उनके टीम इंडिया का हेड कोच बनने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं. लंबे वक्त से रिपोर्ट्स चल रही हैं कि BCCI की लिस्ट में गंभीर टॉप पर हैं. और 26 मई, संडे के फ़ाइनल के बाद ये चर्चाएं और बढ़ जानी हैं.  गंभीर को भी इस पोस्ट में इंट्रेस्ट है. इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 27 मई है. अभी तक गंभीर ने अप्लाई नहीं किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इस बीच एक ख़बर तेजी से वायरल हो रही है. दावा है कि गंभीर को शाहरुख ने ब्लैंक चेक ऑफ़र करके KKR बुलाया था. दैनिक जागरण के हवाले से न्यूज़ 18 ने लिखा है कि गंभीर इस चैलेंज के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के लिए KKR के मालिक शाहरुख खान को मनाना होगा. शाहरुख ने ही उन्हें KKR से दोबारा जुड़ने के लिए मनाया था.

इसी अख़बार के हवाले से दावा किया जा रहा है कि शाहरुख ने IPL2024 से पहले गंभीर से मुलाकात की थी. और उन्होंने गंभीर को 10 साल के लिए KKR का मैनेजमेंट संभालने के लिए ब्लैंक चेक ऑफ़र किया था. इससे पहले गंभीर ने लखनऊ के साथ दो सीज़न मेंटॉर के रूप में काम किया. और इस दौरान लखनऊ का प्रदर्शन भी कमाल रहा. इन्होंने लगातार दो सीजन प्ले ऑफ़ के लिए क्वॉलिफ़ाई किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रोल्स का, टॉन्ट्स का... स्टार्क की आंधी में वायरल हुआ KKR का ट्वीट

गंभीर की कप्तानी में ही KKR ने पहली बार IPL  ट्रॉफ़ी जीती थी. उन्होंने KKR के कप्तान के रूप में दो बार ये काम किया. और फिर मेंटॉर के रूप में भी गंभीर ने आते ही कमाल कर दिया. इस सीजन KKR एकदम अलग टीम ही दिखी. उन्होंने लीग के दौरान किसी भी टीम को अपने आगे खड़ा नहीं होने दिया. टीम ने पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहते हुए प्ले ऑफ़ के लिए क्वॉलिफ़ाई किया. फिर प्ले ऑफ़ में हैदराबाद को आसानी से मात देकर फ़ाइनल का टिकट कराया.

और फिर फ़ाइनल में उसी हैदराबाद को बुरी तरह से हराकर चैंपियन बने. SRH ने फ़ाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. और उनका ये फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ. जरूरत के वक्त मिचल स्टार्क ने दिखाया कि उन्हें इतने पैसे क्यों मिले. स्टार्क ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बोल्ड मार दिया.

Advertisement

SRH वाले इस झटके से उबर ही नहीं पाए. वो लोग 113 रन बनाकर ही सिमट गए. यह IPL के इतिहास में फ़ाइनल का सबसे छोटा टोटल है. साथ ही फ़ाइनल में कोई टीम पहली बार ऑलआउट भी हुई है. और फिर KKR ने सिर्फ़ दो विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम कर लिया. वेंकटेश अय्यर पचासा मारकर नाबाद लौटे.

वीडियो: भारत के हेड कोच बन सकते हैं गंभीर, लेकिन शाहरुख जाने देंगे?

Advertisement