मुंबई इंडियंस की खराब कप्तानी को लेकर हार्दिक पंड्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है (Hardik Pandya MI). पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे 10वें नंबर पर पहुंच गई है. अब खबर आ रही है कि हार्दिक को सजा बोली गई है. उन्होंने ऐसी बड़ी गलती की है कि उनके साथ-साथ टीम को भी उसकी सजा मिलेगी. हालांकि, हार्दिक पंड्या की सजा ज्यादा बड़ी है और ये उन्हें अगले IPL सीजन में भुगतनी पड़ेगी.
हार्दिक पंड्या ने IPL के अंत में ऐसी बड़ी गलती कर डाली, सजा अगले सीजन में भुगतनी पड़ेगी
Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya से ऐसी गलती हुई जिसकी सजा उन्हें अगले IPL यानी IPL 2025 में मिलेगी.


आखिर ऐसा क्यों हुआ? अब शुरू से बताते हैं. IPL के नियमों के तहत मिनिमम ओवर रेट ऑफेंस के लिए कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है. कभी-कभी कप्तान के साथ-साथ पूरी टीम को भी सजा मिलती है. 17 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में MI ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते वक्त अपना स्लो ओवर रेट बनाए रखा. इस सीजन में ऐसा तीसरी बार हुआ है. इसलिए हार्दिक पंड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. साथ ही उन्हें अगला मैच खेलने से बैन कर दिया गया है.
अब चूंकि IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का ये आखिरी मैच था, तो बैन अगले सीजन के पहले मैच में लगाया जाएगा. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर भी 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसमें से जो भी कम रकम होगी, वही हर प्लेयर को चुकानी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा छोड़ देंगे टीम इंडिया का साथ, वजह बनेंगे BCCI के दुलारे हार्दिक पंड्या!
मैच में क्या हुआ?17 मई वाले मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से मात दी. पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने बीस ओवर्स में 214 रन बनाए. जवाब में मुंबई वाले 20 ओवर्स में 196 रन ही बना पाए. लखनऊ के लिए पूरन ने 29 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली. जबकि मुंबई के लिए नमन धीर ने 28 गेंदों पर 62 रन बनाए.
हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी टीम से खफा दिखे. बोले,
‘बहुत मुश्किल है. इस सीजन हमने अच्छी क्वॉलिटी का क्रिकेट नहीं खेला और पूरे सीजन इसकी कीमत चुकाई. यह एक प्रफ़ेशनल दुनिया है, कुछ बार यहां अच्छे और कुछ बार बुरे दिन आएंगे. एक ग्रुप के रूप में हमने क्वॉलिटी और स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेली और ये रिज़ल्ट्स में दिखा.’
हार्दिक ने ये भी कहा कि अब उनकी टीम अगले सीजन पर फोकस करेगी.
वीडियो: शुभमन गिल ने हार्दिक पंड्या पर ये बोल दिया












