The Lallantop

सबसे ज्यादा खुशी... गंभीर के भरोसे की ये कहानी आपको नहीं पता होगी!

IPL 2024 खत्म हो चुका है. KKR ने मेंटॉर Gautam Gambhir की अगुवाई में एक और खिताब अपने नाम कर लिया. और अब उनके प्लेयर नितीश राणा ने गंभीर से जुड़ी एक बहुत कमाल की कहानी सुनाई है.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर, चंद्रकांत पंडित और श्रेयस अय्यर की तिकड़ी ने KKR का काम बना दिया (PTI)

19 नवंबर 2023, एक अमिट तारीख. नई पीढ़ी के भारतीय फ़ैन्स इस तारीख को आसानी से नहीं भूल पाएंगे. थोड़े पुराने लोगों के लिए तो ये बस 23 मार्च 2003 का दोहराव था. लेकिन नए वालों को ये दर्द पहली बार मिला. भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में हारी.

Advertisement

और इसके कुछ ही घंटों बाद. 22 नवंबर 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनाउंस किया- गौतम गंभीर घर लौट आए हैं. टीम के मालिक शाहरुख खान इस मौके पर बोले,

'गौतम हमेशा से परिवार का हिस्सा रहे हैं. ये हमारे कप्तान की एक अलग अवतार यानी मेंटॉर के रूप में घरवापसी है. उन्हें बहुत मिस किया गया था और हम इस बात के लिए उत्साहित हैं कि चंदू सर और गौतम मिलकर इस टीम में कभी हार ना मानने वाली भावना और वो खेलभावना भरेंगे, जिसके लिए वो हमेशा खड़े रहते हैं. ये दोनों टीम KKR के साथ जादू करेंगे.'

Advertisement

बोले तो गंभीर भी थे. उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कहा था,

'मैं एक भावुक व्यक्ति नहीं हूं. मुझे बहुत चीजों से फ़र्क़ नहीं पड़ता. लेकिन ये अलग है. यह उस जगह पर वापसी है जहां से सब शुरू हुआ. आज, जब मैं दोबारा से वो पर्पल और गोल्ड जल्दी पहनने के बारे में सोच रहा हूं, मेरा गला रुंध रहा है और मेरे दिल में एक आग है. मैं ना सिर्फ़ KKR में वापस आ रहा हूं, बल्कि मैं खुशियों के शहर में लौट रहा हूं. मैं वापस आ गया हूं. मैं भूखा हूं. मैं नंबर 23 हूं. मैं KKR हूं.'

यह भी पढ़ें: KKR और SRH ले गए करोड़ों, कोहली-हर्षल और नरेन को क्या मिला?

Advertisement

इतनी कहानी पब्लिक डोमेन में है. लेकिन IPL 2024 जीतने के बाद, टीम के सीनियर मेंबर नितीश राणा ने भी एक कहानी सुनाई है. ये कहानी अलग ही है. और बताती है कि गौतम गंभीर किस मिट्टी के बने हैं. चैंपियन बनने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए राणा बोले,

‘मैं एक छोटी कहानी सुनाना चाहता हूं जब गंभीर भैया को मेंटॉर बनाया गया. मैंने उन्हें बधाई देने के लिए एक लंबा मैसेज किया क्योंकि मैं सच में काफी खुश था. इस मैसेज के जवाब में उन्होंने लिखा, 'जो भी तू लिख रहा है उसके लिए थैंक्यू, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब हम पोडियम पर खड़े होकर ट्रॉफ़ी उठाएंगे.' आज वो दिन है और मैं वो संदेश कभी भूल नहीं पाऊंगा.’

यानी गंभीर का लक्ष्य पहले दिन से क्लियर था. इतना ही नहीं, उनका एक वीडियो भी अक्सर दिखता है. 16 मार्च, यानी IPL शुरू होने से पहले ही गंभीर ने एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम से कहा था,

‘जिन लोगों ने मेरे साथ खेला है, वो लोग मेरे बारे में एक बात जानते हैं कि इस ग्रुप के सभी लोगों को एक समान ट्रीट किया जाएगा. यहां कोई सीनियर-जूनियर नहीं होगा. कोई डॉमेस्टिक-इंटरनेशनल नहीं होगा. तो हमारा एक ही मिशन है और वो ये है कि हमको IPL जीतना है. हर किसी को एक सिम्पल रास्ते पर चलने की जरूरत है. 26 मई तक, हम अपना सब कुछ झोंक देंगे. और ये आज से ही शुरू होगा. ये 26 से शुरू नहीं होगा. ये 23 से शुरू नहीं होगा.’

बता दें कि KKR ने 23 अप्रैल से अपना कैंपेन शुरू किया था. और गंभीर के इस वीडियो के सामने आने तक IPL का पूरा शेड्यूल भी नहीं आया था.

वीडियो: भारत के हेड कोच बन सकते हैं गंभीर, लेकिन शाहरुख जाने देंगे?

Advertisement