The Lallantop

आंद्रे रसल की धुआंधार पारी का क्रेडिट गंभीर को देने वालों को इंडियन दिग्गज ने इतना क्यों सुना डाला?

Andre Russell ने IPL 2024 के मैच में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मैच में धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान कुछ लोग Gautam Gambhir की तारीफ करते हुए नजर आए.

Advertisement
post-main-image
आंद्रे रसल की शानदार पारी के बाद कई फैन्स गौतम गंभीर की तारीफ कर रहे हैं (फोटो: PTI)

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैच में आंद्रे रसल (Andre Russell) ने गदर काट दिया. 23 मार्च को खेले गए मैच में रसल ने गेंद का धागा खोलकर रख दिया. उन्होंने सनराइजर्स के बॉलर्स की बराबरी से कुटाई की. उनकी शानदार पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है. जबकि रसल की इस पारी का क्रेडिट कुछ लोग टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को देते हुए नजर आए. जिस पर इंडियन दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने असहमति जाहिर की है.

Advertisement

दरअसल रसल ने मैच में महज 25 गेंद पर 64 रन कूट दिए. जिसमें तीन चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इसके साथ-साथ रसल ने दो विकेट भी हासिल किए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स इस साल मेंटॉर बने गौतम गंभीर को इसका क्रेडिट देने लगे. 

Advertisement

इसको लेकर गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,

“आंद्रे रसेल ने मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और इसमें किसी का KKR में आने से कोई लेना-देना नहीं है. अगर वो अगली कुछ पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो क्या आप गौतम गंभीर को दोषी ठहराएंगे? ऐसी बातों को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए.”

गावस्कर ने आगे कहा,

Advertisement

“जब आप भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी को देखते हैं, जो प्रैक्टिस करते हुए तो शानदार यॉर्कर फेंक रहे थे. लेकिन मैच में वो लेग साइड पर, आंद्रे रसल के जोन में गेंद फेंक रहे थे. जब आंद्रे रसेल जैसे प्लेयर बड़े शॉट लगाते हैं तो उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है.”

ये भी पढ़ें: KKR मैच तो जीती, लेकिन 24.75 करोड़ में बिकने वाले स्टॉर्क के पीछे पड़े फैन्स, बोले- 'चूना लगा दिया'

दरअसल, गंभीर ने सालों तक KKR की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में टीम ने दो बार IPL खिताब जीता. गंभीर के अलावा कोई भी कप्तान KKR को खिताब नहीं जिता पाया है. गंभीर बीते दो सीजन से लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ थे. लेकिन IPL 2024 से ठीक पहले वह अपने घर, यानी कोलकाता लौट आए. एक मेंटॉर के तौर पर.

SRH vs KKR के बीच गजब का मैच

मैच का ब्रीफ स्कोर बताएं तो KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए. आंद्रे रसल के अलावा रमनदीप सिंह ने 35 और फिल सॉल्ट ने 54 रन बनाए. SRH के लिए नटराज ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए.

209 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत भी धुआंधार रही. अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 5.3 ओवर में 60 रन जोड़े. वहीं आखिरी ओवर्स में हेनरिख क्लासेन ने शहबाज अहमद के साथ मिलकर मार-कुटाई मचा दी. दोनों के बीच अगली 16 गेंद में 58 रन की पार्टनरशिप हुई. बावजूद इसके SRH की टीम टारगेट तक नहीं पहुंच पाई और टीम मैच 4 रन से हार गई. क्लासेन ने 29 गेंद पर 8 छक्कों की मदद से 63 रन कुटे. जबकि शहबाज ने 5 गेंद पर 16 रन की पारी खेली. 

वीडियो: हर्षल पटेल को कूट-कूटकर छा जाने वाले अभिषेक पोरेल की कहानी!

Advertisement