The Lallantop

अब क्यों ट्रोल हो रहे हैं रियान पराग?

रियान पराग. वैसे तो ऑलराउंडर्स की लिस्ट में आते हैं. लेकिन मैदान पर देखेंगे तो इनकी बैटिंग से ज्यादा फील्डिंग दिखेगी. हालांकि ये कुछ करें या ना करें, चर्चा में बने ही रहते हैं.

Advertisement
post-main-image
रियान पराग (Courtesy: BCCI)

रियान पराग. वैसे तो ऑलराउंडर्स की लिस्ट में आते हैं. लेकिन मैदान पर देखेंगे तो इनकी बैटिंग से ज्यादा फील्डिंग दिखेगी. अक्सर इन्हें बैटिंग मिलती नहीं और जब मिलती है तब भी ये कुछ खास कर नहीं पाते. हालांकि ये कुछ करें या ना करें, चर्चा में बने ही रहते हैं. और ऐसा ही कुछ हुआ मंगलवार, 24 मई को खेले गए IPL2022 के पहले क्वॉलिफायर में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान ने 188 रन बनाए. इसमें सबसे बड़ा योगदान जॉस बटलर का रहा. बटलर ने 89 रन बनाए. कैप्टन संजू सैमसन ने 47 और देवदत्त पडिक्कल ने 28 रन बनाकर उनका साथ दिया. जवाब में गुजरात को शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई और उसके बाद कैप्टन पंड्या और डेविड मिलर ने बचा हुआ काम पूरा कर दिया. दोनों ने 106 रन की साझेदारी बनाई और गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया.

लेकिन इस मैच के रिजल्ट से इतर, लोगों ने रियान पराग पर खूब बात की. रियान ने IPL2022 में अभी तक कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है. बैटिंग करते हुए उन्होंने कुल 13 पारियों में 168 रन बनाए हैं. जबकि बोलिंग में उन्होंने चार पारियों में एक विकेट लिया है. इस मैच में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.

Advertisement

और क्वॉलिफायर 1 में उन्होंने अपनी बैटिंग के दौरान ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी. बटलर आखिरी बॉल पर आउट हो गए. पर नो बॉल होने की वजह से रॉयल्स को फ्रीहिट मिली. अगली बॉल यश दयाल ने वाइड डाल दी. और इस पर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े रियान दौड़ पड़े, लेकिन रवि अश्विन ने क्रीज़ नहीं छोड़ी. रियान रनआउट हो गए. और आउट होते ही उन्होंने कुछ कहा और सर हिलाते हुए वापस पविलियन लौट गए.

इसके बाद आई फील्डिंग. पराग काफी अच्छे फील्डर हैं. तेज भागते हैं, खूब सारे रन बचाते हैं और अच्छे कैच भी पकड़ते हैं. इस सीजन 15 कैच के साथ वह सबसे ज्यादा कैच लेने वालों की लिस्ट में नंबर वन पर भी हैं. लेकिन कैच के साथ एटिट्यूड के मामले में भी वह टॉप पर ही हैं. मैच के 16वें ओवर की चौथी बॉल. बोल्ट टू मिलर. मिलर ने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच करारा शॉट लगाया.

रियान ने लॉन्ग ऑन से भागते हुए बाउंड्री बचाई. सपोर्ट में पडिक्कल मिड विकेट से आ रहे थे. लेकिन रियान पड्डिकल पर भड़क गए. शायद वो चाहते थे कि पडिक्कल और तेजी से बॉल को कलेक्ट कर थ्रो कर दें. और लोगों को उनका रिएक्शन बहुत खराब लगा. ट्वीट्स की लड़ी लग गई.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

‘रियान पराग के पास विराट जैसा एटीट्यूड और रियान पराग जैसी काबिलियत है.’


एक दूसरी यूजर ने लिखा,

‘रियान पराग का क्रिकेट के प्रति रवैया बहुत खराब है. वह अनावश्यक चीजों में बहुत ज्यादा दिखावा करते हैं और उनका प्रदर्शन बिलो एवरेज रहा है. लग नहीं रहा है कि वो इंडियन टीम में जगह बना पाएंगे.’


एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘रियान पराग शायद क्रिकेट के इतिहास के सबसे अपरिपक्व युवा खिलाड़ी हैं.’


एक और यूजर ने ट्वीट किया,

‘सब लोग रियान पराग से पूछ रहे हैं- तुझमें किस बात का एटीट्यूड है भाई?’


हालांकि एक-आधे ट्वीट्स उनके सपोर्ट में भी आए. एक फैन ने लिखा,

‘इसके लिए रियान को दोष नहीं देना चाहिए. उन्हें पता था कि हर पल कीमती है. पडिक्कल को बेहतर प्रजेंस ऑफ माइंड दिखाते हुए और तेज रहना चाहिए था.’


मुंबई इंडियंस के बैट्समैन सूर्यकुमार यादव ने भी उनकी तारीफ की. उन्होंने पराग के ऑनफील्ड एटीट्यूड को सराहा है. सूर्या ने ट्वीट किया,

‘फील्ड पर कमाल का एटिट्यूड’


कॉमेंटेटर्स ने भी मैच के दौरान कई बार रियान के एटीट्यूड पर कमेंट किया. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला एलिमिनेटर के विजेता से 27 मई को गुजरात में होगा.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement